सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Electricity Crisis Tripping Aggravates Hardships from Cities to Villages Consumption Rises by 50 Megawatts

Elctricity Crisis: शहर से लेकर गांव तक ट्रिपिंग ने बढ़ा दी मुसीबत, बिजली खर्च 50 मेगावाट ज्यादा; परेशानी

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 22 Apr 2026 02:38 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी में भीषण गर्मी के साथ लोगों को बिजली कटाैती का भी दंश झेलना पड़ रहा है। जिले में दो साल में पहली बार 750 मेगावाट बिजली आपूर्ति की खपत बढ़ गई है। आए दिन अब ट्रांसफार्मर जलने की भी शिकायतें आ रही हैं।

Electricity Crisis Tripping Aggravates Hardships from Cities to Villages Consumption Rises by 50 Megawatts
Bijli Vibhag Varanasi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Varanasi News: तीन दिन से तीखी धूप, लू चलने और तापमान में बढ़ोतरी का असर बिजली व्यवस्था पर सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। दिन और रात में हो रही ट्रिपिंग ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मंगलवार को भी महमूरगंज से लेकर चेतगंज, कंदवा, विश्वेश्वरगंज में बिजली की आवाजाही जारी रही। इस बीच शहर में दो जगहों पर ट्रांसफॉर्मर में खराबी की वजह से ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर से आपूर्ति की गई।

Trending Videos


बिजली निगम की ओर से उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति का दावा भले ही किया जा रहा है, लेकिन हकीकत में लोग बिजली संकट से जूझ रहे हैं। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में बिजली कब आएगी, कब चली जाएगी, कोई समय तय नहीं है। मंगलवार को भी शिवराजनगर कॉलोनी, रानीपुर शिवराज सिंधी कॉलोनी, सूर्यबाग कॉलोनी, शिवपुरवां, महमूरगंज, पांचों पंडवा, चेतगंज में ट्रिपिंग हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भिखारीपुर चौराहे से सुंदरपुर जाने वाले मार्ग पर ट्रांसफॉर्मर खराब होने की वजह से ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर से आपूर्ति देनी पड़ी। ग्रामीण इलाकों में सारनाथ के पूरनपट्टी उपकेंद्र के सथवा फीडर से जुड़े सिंहपुर, पतेरवा, हसनपुर, सथवा, छाही, नई बाजार में सुबह 7 बजे कटी बिजली 45 मिनट बाद आई। 

लेढ़ूपुर उपकेंद्र के पंचकोशी फीडर से जुड़े महावीरनगर कॉलोनी, पुरानापुल, पुलकोहना में ट्रिपिंग देखने को मिली। रोहनिया में लठिया, विशोखर, औढ़े, बच्छाव में मंगलवार सुबह से शाम तक 7-8 बार बिजली कटी। बच्छाव के ग्राम प्रधान रामचरित्र पटेल ने बताया कि तीन दिन से समस्या अधिक बढ़ी है। अचानक गर्मी बढ़ने का असर है कि बिजली की मांग भी बढ़ गई है। 

सोमवार को गर्मी इतनी अधिक थी कि मांग 750 मेगावाट पहुंच गई। मंगलवार को भी आपूर्ति की मांग 740 तक रही। इस तरह दो साल में पहली बार अप्रैल में बिजली की मांग 750 मेगावाट पहुंच गई है। जो कि औसत से 50 अधिक है। अप्रैल में पिछले साल अधिकतम खपत 700 मेगावाट तक पहुंची थी।

तापमान बढ़ने का असर उपकरणों पर भी देखने को मिल रहा है। जिस भी जगह ट्रिपिंग, तार जलने/ टूटने की समस्या मिल रही है, वहां संबंधित उपकेंद्र की ओर से टीम भेजकर समाधान कराया जा रहा है। सभी अधिकारियों को निगरानी करने को कहा गया है। - राकेश कुमार, मुख्य अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed