सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   EOW arrests three ration dealers in food grain scam action taken two-decade-old case accused sent jail

UP: खाद्यान्न घोटाले में तीन कोटेदारों को EOW ने किया अरेस्ट, दो दशक पुराने मामले में एक्शन; आरोपियों को जेल

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 14 Jun 2026 05:44 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: खाद्यान्न घोटाले के करीब दो दशक पुराने मामले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन कोटेदारों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी जौनपुर से की गई। जांच में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न वितरण में अनियमितता और सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप सामने आए हैं।

EOW arrests three ration dealers in food grain scam action taken two-decade-old case accused sent jail
खाद्यान्न घोटाले के आरोपी कोटेदारों को गिरफ्तार किया गया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP News: मछलीशहर में दो दशक पुराने खाद्यान्न घोटाले में आरोपी तीन कोटेदारों मोहम्मद अहमद, लालबहादुर मौर्य और गयादीन यादव को ईओडब्ल्यू की टीम ने शनिवार को जौनपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों को भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 6.29 लाख रुपये के गबन मामले में आरोपियों की संलिप्तता थी।



ईओडब्ल्यू के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में हमजापुर निवासी मोहम्मद अहमद, शाहगंज निवासी लालबहादुर मौर्य और मछलीशहर के जमालपुर निवासी गयादीन यादव शामिल हैं। वर्ष 2004-05 के बीच केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना के तहत जौनपुर के मछलीशहर ब्लॉक के विभिन्न गांवों में क्षेत्र पंचायत अंश से जनहित में नाली निर्माण, संपर्क मार्ग, मिट्टी भराई आदि कार्य कराए जाने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्य में लगे मजदूरों को मजदूरी के बदले खाद्यान्न (चावल) वितरित किया जाना था, लेकिन जिम्मेदार बीडीओ, कार्य प्रभारी, कोटेदारों आदि द्वारा वित्तीय अनियमितता करते हुए खाद्यान्न का वितरण नहीं किया गया। इस संबंध में वर्ष 2019 में ईओडब्ल्यू वाराणसी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में थाना क्षेत्र सरपतहा निवासी दो कोटेदारों मोहम्मद अहमद व लालबहादुर मौर्य तथा मछलीशहर निवासी गयादीन यादव को गिरफ्तार किया गया।

निरीक्षक सहजानंद श्रीवास्तव, निरीक्षक रविंद्र प्रताप यादव, करुणेश सिंह व जय प्रकाश मिश्रा तथा मुख्य आरक्षी प्रिंस तिवारी ने दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी कोटा की दुकानों के संचालक हैं। इन्होंने अन्य आरोपियों से मिलीभगत कर कूटरचित अभिलेखों के आधार पर धोखाधड़ी करते हुए शासकीय धनराशि 6,29,083 रुपये का गबन किया। - प्रदीप कुमार, पुलिस अधीक्षक, इओडब्ल्यू वाराणसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed