सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Farmer Dies After Tractor Overturns in Azamgarh Tragic Accident Follows Field Plowing

ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत: खेत की जुताई के बाद दर्दनाक हादसा, बिलख पड़ीं बेटियां; कैसे होगा भरण-पोषण

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 10 May 2026 04:40 PM IST
विज्ञापन
सार

Azamgarh News: हादसे में किसान के माैत की सूचना पाकर माैके पर रानी की सराय थाने की पुलिस भी पहुंच गई। स्थानीय लोगों और परिजनों से जानकारी लेने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Farmer Dies After Tractor Overturns in Azamgarh Tragic Accident Follows Field Plowing
इसी ट्रैक्टर के नीचे दब गया था किसान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

आजमगढ़ के रानी की सराय थाना क्षेत्र के टेंगरपुर गांव में रविवार को ट्रैक्टर पलटने से एक किसान की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब किसान खेत की जुताई कर ट्रैक्टर से घर लौट रहा था। दुर्घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार टेंगरपुर गांव निवासी 55 वर्षीय हरिराम सरोज रविवार सुबह ट्रैक्टर लेकर खेत की जुताई करने गए थे। जुताई पूरी करने के बाद वह ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से हरिराम गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे दबे किसान को बाहर निकाला। परिजनों को सूचना देने के साथ ही उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

परिजन घायल किसान को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक के चाचा मितलू सरोज ने बताया कि हरिराम खेती और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह बेहद मेहनती और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। हादसे के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है।

घटना की सूचना पर रानी की सराय थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल की। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed