अच्छी खबर: बरेका के आठ लेन के स्वीमिंग पूल में डाइविंग सीखेंगे 300 महिला-पुरुष, 45 मिनट का होगा सत्र
Varanasi News: बरेका में डेढ़ माह देरी से आठ लेन वाला पूर्वांचल का पहला डाइविंग पूल शुरू हुआ। आठ लेन के इस पूल में अब तैराकी प्रशिक्षण के साथ प्रतियोगिताएं भी होंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी के तीसरे स्वीमिंग पूल का संचालन ड़ेढ महीने देरी से मंगलवार शाम से शुरू हुआ। साथ ही यहां प्रशिक्षु और प्रोफेशनल 300 तैराक पूर्वांचल के पहले डाइविंग स्वीमिंग पूल के दो सत्रों में प्रशिक्षण ले सकेंगे। आठ लेन के इस पूल में अब तैराकी प्रशिक्षण के साथ प्रतियोगिताएं भी होंगी।
बरेका स्वीमिंग पूल का इंतजार खिलाड़ियों और तैराकी के शौकीनों को लंबे समय से था। बरेका महाप्रबंधक आशुतोष पंत देर शाम पूल का उद्घाटन किया। इस मौके पर उप महाप्रबंध सागर, बरेका खेलकूद संघ के अवैतनिक महाप्रबंधक अनुराग गुप्ता, जनसंपर्क अधिकारी राजेश मौजूद रहे। बनारस में तीन स्वीमिंग पूल हैं, लेकिन डाइविंग की सुविधा सिर्फ बरेका पूल में ही है।
बीएचयू के छोटे-बड़े दोनों स्वीमिंग पूल और सिगरा स्टेडियम के पूल डाइविंग की सुविधा नहीं है। बरेका स्वीमिंग पूल का एक सत्र 45 मिनट का होगा। खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए लाइफ गार्ड्स की तैनाती की गई है। महिलाओं और रेलकर्मियों के परिजनों के लिए विशेष सत्र निर्धारित किए गए हैं।
बरेका में बाहरी व्यक्ति के लिए शुल्क 2140 रुपये
जनसंपर्क अधिकारी राजेश ने बताया कि सफाई की प्रक्रिया और टेस्टिंग के बाद बरेका के स्वीमिंग पूल का संचालन शुरू किया जा रहा है। इस पूल का प्रयोग करने के लिए रेलवे और बरेका के कर्मचारियों के लिए 160 रुपये प्रतिमाह जबकि केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारी और उनके परिजनों को 1180 रुपये शुल्क देना होगा। बाहरी व्यक्ति को 2140 रुपये प्रतिमाह का भुगतान करना होगा।
बीएचयू में 400 और सिगरा में 500 रुपये शुल्क प्रतिमाह
बीएचयू स्वीमिंग पूल का संचालन 15 मार्च को शुरू हुआ। यहां फाॅर्म के लिए 50 रुपये भुगतान करना होता है। पहचान पत्र के लिए 50 रुपये भुगतान और बीएचयू के छात्रों को प्रतिमाह 400 रुपये भुगतान करना होता हे। बीएचयू के विद्यार्थियों को साढ़े चार महीने के लिए 1600 और चार महीने के लिए 1500 रुपये शुल्क देना होगा। इसके अलावा बीएचयू कर्मियों को साढ़े चार माह के लिए 2700 रुपये भुगतान करना होगा। वहीं, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी विमला सिंह ने बताया कि यहां तैराकी सीखने के लिए प्रति माह 500 रुपये शुल्क लिया जाता है।
क्या बोले अधिकारी
स्वीमिंग पूल में तैराकी का प्रशिक्षण लेने वालों के लिए फॉर्म का वितरण शुरू हो गया है। इच्छुक व्यक्ति किसी भी कार्य दिवस में सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच क्रीड़ाधिकारी कार्यालय से फॉर्म खरीद सकते हैं। -आशुतोष पंत, महाप्रबंधक, बरेका