सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Five Poles Snapped After Tree Falls Chaos in Pindra 50 Families Without Electricity for 72 Hours

पेड़ गिरने से टूट गए पांच खंभे: पिंडरा में अफरातफरी, 72 घंटे तक 50 परिवार के लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 03 May 2026 03:04 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी के पिंडरा इलाके में पांच स्थानों पर बिजली के खंभे गिरने से हाहाकार मच गया। सड़क जाम हो जाने से लोगों को काफी परेशानी हुई। इसके साथ ही उन्हें बिजली और पानी के लिए भी दिक्कत झेलनी पड़ी।

Five Poles Snapped After Tree Falls Chaos in Pindra 50 Families Without Electricity for 72 Hours
पिंडरा बाजार में गिरा बिजली का खंभा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पिंडरा बाजार में शनिवार सुबह 11 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक पुराना जर्जर नीम का पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। इसके गिरने से पांच बिजली के खंभे टूट गए। साथ ही एक मैजिक, एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गए। 

Trending Videos


सूचना पाकर बिजली निगम ने पहले बिजली कटवाई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने पोल को हटवाया। तीन दिन पहले आई आंधी में सारनाथ में पोल टूट कर गिर गया। इस कारण 72 घंटे तक 50 परिवार के लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोज की तरह शनिवार सुबह लोग पिंडरा बाजार में थे। इस बीच करीब 11 बजे 11 हजार वोल्ट के बिजली के 5 खंभे एक साथ टूट गए। पोल को गिरता देख लोग वहां से तेजी से भागे। इधर नीचे रखा चार पहिया वाहन, बाइक दब गए। लोगों ने तत्काल उपकेंद्र को सूचना दी। पोल गिरने से आवागमन बाधित हो गया। आधे घंटे तक लोगों को इधर से आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। 

लोगों को हुई काफी परेशानी

करखियाव निवासी एडवोकेट विनय मिश्रा ने बताया कि जैसे ही पेड़ गिरता देखा वहां से बाइक छोड़कर भाग गए। कुछ देर के लिए बाजार में अफरातफरी मच गई। सूचना पर बिजली निगम और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त लाइन को दुरुस्त करने का काम शुरू किया। एसडीओ गुलाबचंद ने बताया कि देर शाम तक आपूर्ति बहाल कर दी गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कृष्ण कुमार गुप्ता रामू, विवेक गुप्ता, राजन अग्रहरि, विपिन चौरसिया, प्रिंस जायसवाल, रिंकू ने तारों से सटे पेड़ों की डालियों को कटवाने की मांग प्रशासन से की है। 

तीन दिन से बिजली गुल, पानी को तरसे लोग : सारनाथ के हरिशंकर नगर कॉलोनी गेट के अंदर लोहरपुरवा, सरायमोहाना में तीन दिन पहले आई आंधी में टूटा बिजली का पोल शनिवार को भी नहीं लग सका है। जहां टूटा पोल सड़क किनारे पड़ा है, वहीं तार भी नीचे तक लटक रहे हैं। इससे दुर्घटना का खतरा बना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed