फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Free CNG worth up to 1 lakh with new CNG vehicles

Varanasi News: नई सीएनजी गाड़ियों पर एक लाख रुपये तक की सीएनजी मुफ्त

Tue, 28 Jul 2026 02:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Free CNG worth up to 1 lakh with new CNG vehicles
गेल की नई योजना के अंतर्गत पहले ग्राहक को 20 हजार का कूपन सौंपते अधिकारी। स्रोत गेल
जिले में नए सीएनजी वाहन खरीदने पर एक लाख रुपये तक का सीएनजी मुफ्त दिया जाएगा। छावनी स्थित एक होटल में सोमवार को गेल की ओर से फ्री सीएनजी प्रमोशनल स्कीम 2.0 का शुभारंभ किया गया। गेल (नोएडा) के मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) पंचानन हलदर ने औपचारिक रूप से योजना का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, हुंडई, फोर्स मोटर्स, बजाज ऑटो और पियाजियो जैसी प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ 100 डीलर्स और ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन

गेल वाराणसी के जीएम सुशील कुमार ने बताया कि निजी सीएनजी वाहन खरीदने पर 10000 रुपये मूल्य की सीएनजी मुफ्त दी जाएगी। वहीं, वाणिज्यिक 3-व्हीलर और 4-व्हीलर लोडर खरीदने पर 20 हजार रुपये मूल्य की सीएनजी मुफ्त दी जाएगी। सीएनजी बसें एवं भारी ट्रक खरीदने पर एक लाख की निशुल्क सीएनजी दी जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए किसी भी अधिकृत डीलर से नया सीएनजी वाहन खरीदें और उसका पंजीकरण यूपी-65 में कराएं। इसके बाद ग्राहक को पीएनजी मित्रा एप पर अपने वाहन का विवरण दर्ज कर गेल से सत्यापन कराना होगा। गेल से स्वीकृति मिलने के बाद ग्राहक वाराणसी में निर्धारित गेल सीएनजी निर्धारित स्टेशनों से मुफ्त सीएनजी का लाभ उठा सकेंगे। इस दौरान महाप्रबंधक (मार्केटिंग) निखिल कुमार और महाप्रबंधक (वाराणसी) सुशील कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed