सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga Bridge Ring Road-3 banned Entry of heavy vehicles only light vehicles allowed to pass in Varanasi

Varanasi News: गंगा पुल रिंग रोड-3 पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, छोटे वाहन ही गुजरेंगे; वजह जान लें

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 08 Apr 2026 11:01 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: बभनपुरा गांव के पास गंगा पुल रिंग रोड-3 पर भारी वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई है। यहां से केवल छोटे वाहन ही गुजरेंगे। लगातार हादसों के चलते प्रशासन ने ये निर्णय लिया है। 

Ganga Bridge Ring Road-3 banned Entry of heavy vehicles only light vehicles allowed to pass in Varanasi
वाहनों की भीड़ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

वाराणसी जिले के बभनपुरा गांव के पास गंगा नदी पर बने गेटवे रिंग रोड-3 पुल पर सोमवार रात से भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। पुल के एक छोर पर बैरियर लगाकर ट्रक और बसों की एंट्री रोक दी गई है, जिससे अब केवल छोटे वाहन ही गुजर पा रहे हैं। 

Trending Videos


कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता आरआर मिश्रा ने बताया कि जिला प्रशासन के अनुरोध पर निर्णय लिया गया है। पुल पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को देख फिलहाल भारी वाहनों के लिए एक लेन पूरी तरह बंद कर दी गई है। जब तक पुल की दूसरी लेन का निर्माण पूरा नहीं हो जाता, तब तक यह प्रतिबंध जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एहतियात के तौर पर एनएचएआई की ओर से संदहा चौराहे और गंगा पुल के पास दिशानिर्देश वाले बोर्ड भी लगाए गए हैं, ताकि वाहन चालकों को पहले से जानकारी मिल सके। इस मार्ग से आजमगढ़, मऊ, वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर और भदोही जिलों के बीच आवागमन होता है। 

इसे भी पढ़ें; कफ सिरप: भगोड़े शुभम के मददगारों की पर एसआईटी की नजर, तीन साल में हुई रजिस्ट्री के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे

वहीं उत्तर प्रदेश के साथ-साथ बिहार और झारखंड को भी जोड़ती है। दो किलोमीटर लंबे इस पुल को 1 जून 2025 को यातायात के लिए खोला गया था। शुरुआत में केवल छोटे वाहनों को ही अनुमति दी गई थी, बाद में भारी वाहनों का संचालन भी शुरू कर दिया गया था। संचालन बंद होने से आजमगढ़, मऊ, बलिया और गाजीपुर से आने वाले ट्रकों को अब बिहार की ओर जाना पड़ रहा है। 

सोनारपुरा के पास दो पुलिसकर्मियों की रात में लगी अतिरिक्त ड्यूटी

सोनारपुरा-जंगमबाड़ी मार्ग पर रात को लगने वाले जाम से लोगों को अब निजात मिलेगी। सोनारपुरा चौराहे से जंगमबाड़ी की तरफ जाने वाले कार, ऑटो और टूरिस्ट बस रात 12 बजे के बाद ही जा सकेंगे। अभी तक रात 10 बजे के बाद वाहनों की आवाजाही से 300 मीटर तक जाम लग रहा है।

एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने सोमवार की रात रूट का निरीक्षण किया। सोनारपुरा के पास दो अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई। जंगमबाड़ी के पास सड़क को भी खाली कराया। हिदायत दी कि किसी तरह का सड़क पर अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। रात में टूरिस्ट गाड़ियों, ऑटो, ई-रिक्शा की आवाजाही के चलते सोनारपुरा-जंगमाबड़ी मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ जाता है। कभी-कभी गोदौलिया-बांसफाटक तक दबाव बढ़ जाता है। बांसफाटक-गोदौलिया-जंगमबाड़ी मार्ग तक वाहनों की आवाजाही रात 12 बजे के बाद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed