सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gas booking but cylinder never arrived yet delivery confirmation message came through in Varanasi

Gas Crisis: बुकिंग हुई, सिलिंडर तो मिला नहीं, आ गया डिलीवरी का मैसेज; किल्लत ने बिगाड़ा रसोई का बजट

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 31 Mar 2026 03:18 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में गैस संकट के आगे सरकारी दावों की हवा निकल गई है। गैस की किल्लत ने लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ रखा है। गैस एजेंसियों पर से भी यह कहकर लौटा दिया जा रहा है कि अगली बुकिंग की तारीख 17 अप्रैल है। 

Gas booking but cylinder never arrived yet delivery confirmation message came through in Varanasi
Gas cylinder crisis - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वाराणसी जिले में 25 दिनों से अधिक समय से जारी गैस सिलिंडर की किल्लत समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है। प्रशासन और आपूर्ति विभाग का दावा है कि सिलिंडर की कोई कमी नहीं है, इसके बावजूद एजेंसियों पर लोगों को सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। स्थिति यह है कि कई लोगों ने अपने मोबाइल अथवा एप के माध्यम से सिलिंडर के लिए बुकिंग की। उन्हें सिलिंडर तो मिला नहीं लेकिन उनके मोबाइल पर डिलीवरी का मैसेज आ गया। इसे लेकर उपभोक्ता काफी परेशान हैं।

Trending Videos


काशीपुरा के रहने वाले गोपाल सिंह ने 16 मार्च को गैस सिलिंडर की बुकिंग की थी। न सिलिंडर मिला, न कोई ओटीपी आई, सिलिंडर डिलीवरी का मेसेज आ गया। अब न तो बुकिंग हो रही है और न ही सिलिंडर मिल रहा है। गैस एजेंसियों पर से भी यह कहकर लौटा दिया जा रहा है कि अगली बुकिंग की तारीख 17 अप्रैल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सारनाथ के प्रभाकर गोस्वामी ने 22 मार्च को गैस सिलिंडर के लिए बुकिंग की थी। इसके बाद सिलिंडर तो नहीं मिला, बुकिंग का मेसेज आ गया। इसकी शिकायत आपूर्ति विभाग से लेकर उच्च अधिकारियों तक की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। स्थिति यह है कि सुबह सोकर उठते ही पहले गैस के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

ग्रामीण क्षेत्रों में समस्या अधिक

गैस सिलिंडर को लेकर सबसे अधिक समस्या ग्रामीण क्षेत्रों में है। डीएसी आने के बाद भी कहा जा रहा है कि आपको काॅल किया जायेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में सिलिंडर 45 दिनों बाद ही बुक होगा। औसत 5-6 लोगों के परिवार में एक गैस सिलिंडर अधिकतम 20-25 दिन तक चलता है। अब 45 दिन होने के बाद अधिकांश घरों में लोग चूल्हे जला रहे हैं। कुछ लोग महंगे दामों पर गैस सिलेंडर गाजीपुर व चंदौली जनपदों से ला रहे हैं। 1600-1800 रुपये में चोरी छिपे से ब्लैक में खरीद रहे हैं। साईं गैस चौबेपुर के प्रियांशु चतुर्वेदी ने बताया कि गैस की मांग 600 प्रतिदिन सिलेंडरों की है। लेकिन प्रतिदिन 300-325 की ही आपूर्ति है। जिससे डिमांड पूरा करने में कठिनाइयां हो रही हैं।
 
असमंजस में उपभोक्ता
उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस की बुकिंग नहीं हो रही है। जब लोग एप द्वारा बुकिंग कर रहे हैं तो सामने गलत बुकिंग डेट दिखा रहा है और हर बार बुकिंग डेट अलग अलग बता रहा है। जब-जब बुक कर रहे तो बुकिंग डेट बढ़ा दे रहा है। इसकी वजह उपभोक्ताओं को समझ नहीं आ रही। कई गैस एजेंसी पर कुछ ही घंटों में विंडोज बुकिंग बंद हो जा रही है।
 

अधिकारी बोले
बुकिंग के बाद ऑटोमेटिक सिलिंडर डिलीवरी के मेसेज की शिकायत मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है। 1-2 दिनों में इसका समाधान कराया जाएगा। -अमित कुमार मालवीय, एडीएम आपूर्ति 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed