बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP PCS Result Jaunpur daughter of same family Deputy SP while daughter-in-law Sales Tax Officer

UP PCS Result: एक ही परिवार की बेटी बनी डिप्टी एसपी और बहू सेल्स टैक्स ऑफिसर; इन होनहारों ने रोशन किया नाम

अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 31 Mar 2026 04:50 PM IST
विज्ञापन
सार

Jaunpur News: पीसीएस परीक्षा में जौनपुर जिले के कई होनहारों ने परचम लहराया। यहां एक ही परिवार की बेटी डिप्टी एसपी और बहू सेल्स टैक्स ऑफिसर बनी। दोनों प्रयागराज में रहकर तैयारी कर रही थीं।

UP PCS Result Jaunpur daughter of same family Deputy SP while daughter-in-law Sales Tax Officer
आकृति शुक्ला और श्रेया शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जौनपुर जिले के होनहारों ने पीसीएस परीक्षा में परचम लहराया है। एक ही परिवार की बेटी बनी डिप्टी एसपी और बहू सेल टैक्स ऑफिसर बनकर जिले का नाम रोशन किया तो आटो चालक के बेटा असिस्टेंट कमिश्नर बनकर परिवार का नाम रोशन किया।

Trending Videos


सुजानगंज क्षेत्र के बरजीकला गांव निवासी अखिलेश शुक्ला की पुत्री आकृति शुक्ला का चयम डिप्टी एसपी के पद पर हुआ है।
जबकि अखिलेश शुक्ला की पुत्र बधू श्रेया शुक्ला ने सेलटैक्स ऑफिसर के पद पर चयनित होकर परिवार का नाम रोशन किया है। अखिलेश शुक्ल ने कहा कि दो बेटियों ने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों प्रयागराज में रहकर तैयारी कर रही थी। अखिलेश के पिता शेषशधर शुक्ला कमिश्नर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। ग्राम सभा सरायभोगी गांव निवासी धर्मराज सरोज के बेटे विक्रमादित्य सरोज ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा उत्तीर्ण कर बीडीओ के पद पर चयनित हुए हैं। जानकारी होेने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इनकी शिक्षा दीक्षा दिल्ली में हुई है। बधाई देने के लिए लोगों का तांता लगा है।

मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के बनगांव तरहठी निवासी करुणा सागर शुक्ला पुत्र अवधेश शुक्ला का चयन असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर हुआ है। उपिता मुंबई में रहकर आटो चलाते थे। दो साल से घर पर रहकर खेती-बाड़ी का काम कर रहे हैं। करुणा सागर शुक्ला ने अपनी हाई स्कूल और इंटर मीडिएट की शिक्षा मुंबई से पूरी की है। इसके बाद यूपीपीसीएस की तैयारी प्रयागराज से की। करुणा सागर शुक्ला के पिता अवधेश शुक्ला ने बताया कि उनका बेटा बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रहा है। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से इस पद पर चयन हासिल किया है।

सुरेरी क्षेत्र के करौदी कला गांव कामता प्रसाद की पुत्री आकांक्षा का चयन डिप्टी जेलर के पद पर हुआ है। सोमवार को पीसीएस परीक्षा परिणाम घोषित होने पर गांव में खुशी का माहौल है। अकांक्षा की माता सरोज देवी वर्तमान में करौदी कला की ग्राम प्रधान हैं, जबकि उनके पिता पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। साधारण परिवार से निकलकर इस मुकाम तक पहुंचना बेटी ने परिवार का नाम रोशन किया है। प्राथमिक शिक्षा से लेकर इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई आकांक्षा ने गांव से पूरी की। बीएचयी से बीएससी एवं एमएससी की पढ़ाई पूरी की। वह प्रयागराज में रहकर तैयारी कर रही थीं। पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की।

मड़ियाहूं तहसील के बड़ेरी ग्राम सभा निवासी धीरेंद्र सिंह के सुपुत्री रिचा सिंह ने प्रथम प्रयास में पीसीएस परीक्षा 2024 में नायब तहसीलदार के पद पर चयनित होकर रचा इतिहास। रिचा की प्रारंभिक शिक्षा ग्राम बड़ेरी में ही हुई। हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा सेंट एंथोनी कान्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज प्रयागराज तथा बीएससी की परीक्षा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से व पोस्ट ग्रेजुएट की परीक्षा इलाहाबाद स्टेट यूनिवर्सिटी से पूर्ण की। नायब तहसीलदार के पद पर चयनित होकर ज़िले का नाम रोशन किया।

केराकत क्षेत्र के उमरी निवासी राजेश सिंह की पुत्री राजिता सिंह ने बीडीओ के पद पर चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और इलाके में खुशी का माहौल है। राजिता सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उनकी माता रेखा सिंह परिषदीय विद्यालय में अध्यापिका हैं, जबकि पिता राजेश सिंह परिवार सहित हुरहुरी में रहते हैं।

नगर पंचायत जफराबाद के कोटेदार हर्ष सिंह के बेटे विनीत सिंह का चयन नायब तहसीलदार के पद पर हुआ है। विनीत सिंह हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल से हाईस्कूल, टीडी इंटर कालेज से इंटर तथा मुम्बई से बीटेक की शिक्षा ग्रहण करने के बाद प्रयागराज में तैयारी कर रहे थे। विनीत सिंह अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, भाई व गुरूजनों को दी।

बदलापुर क्षेत्र के ग्राम बेसहुपुर निवासी अजय सिंह के ज्येष्ठ पुत्र हिमालय सिंह का चयन नायब तहसीलदार के पद पर हुआ है। अजय सिंह शिक्षक के पद पर तैनात हैं। हिमालय सिंह ने परिवार ही नहीं बल्कि पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। क्षेत्र के ग्राम सभा सरायभोगी गांव निवासी धर्मराज सरोज के बेटे विक्रमादित्य सरोज ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा उत्तीर्ण कर बीडीओ के पद पर चयनित हुए हैं। जानकारी होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इनकी शिक्षा दीक्षा दिल्ली में हुई है। बधाई देने के लिए लोगों का तांता लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed