सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Girlfriend Climbs Mobile Tower Upset Family Decision Climbs Down After 90 Minutes Presence of Police

UP: मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, परिजनों के इस फैसले से थी नाराज; डेढ़ घंटे बाद पुलिस की मौजूदगी में उतरी

अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 02 May 2026 04:31 PM IST
विज्ञापन
सार

Mau News: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में शादी से इन्कार करने पर युवती टावर पर चढ़ गई। सूचना पाकर घोसी कोतवाली की पुलिस माैके पर पहुंची और मशक्कत के बाद आश्वासन देकर युवती को नीचे उतारा। इस दाैरान करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा मचा रहा।

Girlfriend Climbs Mobile Tower Upset Family Decision Climbs Down After 90 Minutes Presence of Police
आश्वासन देकर नीचे उतारी गई युवती। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP News: मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के लखनी मुबारकपुर गांव में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती अपने प्रेमी से शादी की जिद को लेकर गांव के मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Trending Videos


बताया जा रहा है कि सुबह खेत की ओर जा रहे लोगों ने युवती को टावर पर बैठा देखा और इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। कुछ ही देर में परिजन मौके पर पहुंच गए और उसे नीचे उतरने के लिए समझाने लगे, लेकिन युवती अपनी जिद पर अड़ी रही। वह लगातार यही मांग करती रही कि उसके प्रेमी से शादी के लिए परिवार वाले सहमति दें, तभी वह नीचे उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच किसी ग्रामीण ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। पुलिस ने युवती के प्रेमी और दोनों पक्षों के परिजनों को मौके पर बुलाया। काफी देर तक चली बातचीत और समझाइश के बाद पुलिस ने दोनों परिवारों को आपसी सहमति से शादी कराने का आश्वासन दिलाया।

पुलिस ने मशक्कत के बाद नीचे उतारा

करीब डेढ़ घंटे तक चले इस पूरे घटनाक्रम के बाद युवती टावर से नीचे उतरने को तैयार हो गई। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली और उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया।

जानकारी के अनुसार, लखनी मुबारकपुर गांव की युवती का मानिकपुर गांव निवासी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले दोनों परिवारों ने इस रिश्ते से इनकार कर दिया था, जिससे नाराज होकर युवती ने यह कदम उठाया।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के बाद दोनों पक्षों को थाने लाया गया है। उन्होंने कहा कि आपसी बातचीत के जरिए मामले का समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed