सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Golf carts will transport devotees from Maidagin and Beniabagh to Kashi Vishwanath Temple

अच्छी पहल: विश्वनाथ मंदिर के लिए मैदागिन, बेनिया और कबीरचौरा से चलेगी गोल्फ कार्ट, अक्षय तृतीया से होगी शुरुआत

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 17 Apr 2026 09:39 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: मैदागिन और बेनियाबाग से भक्तों को काशी विश्वनाथ मंदिर तक गोल्फ कार्ट ले जाएगी। इसका संचालन प्रदेश सरकार करेगी। अक्षय तृतीया से सेवा शुरू होने की उम्मीद है।

Golf carts will transport devotees from Maidagin and Beniabagh to Kashi Vishwanath Temple
काशी विश्वनाथ मंदिर तक गोल्फ कार्ट का संचालन किया जाएगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद वाराणसी में पर्यटकों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। बाबा के भक्तों के लिए योगी सरकार नई पहल करने जा रही है। काशी पुराधिपति के दरबार तक जाने के लिए गोल्फ कार्ट का संचालन किया जाएगा। आम हो या खास, सभी इस गोल्फ कार्ट का इस्तेमाल कर बाबा के धाम पहुंच सकेंगे। राज नारायण पार्क (बेनियाबाग), मैदागिन समेत कई स्थानों से इस सेवा को शुरू करने की योजना अक्षय तृतीया के दिन से है।

Trending Videos


नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि मैदागिन, राज नारायण पार्क और कबीर चौरा से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर गेट नंबर 4 तक इको-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट की सुविधा शुरू की जा रही है। शुरू में करीब 25 गोल्फ कार्ट संचालित होंगे, बाद में इसकी संख्या बढ़ाई जा सकती है। इस सुविधा के लिए यात्रियों को निश्चित शुल्क देना होगा। यात्रियों की सुविधा और पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi Weather: अप्रैल के ऑल टाइम रिकॉर्ड से चार डिग्री कम रहा काशी का पारा, चुभने वाली धूप से बेहाल हुए लोग

नगर आयुक्त ने बताया कि गोल्फ कार्ट की सेवा भोर में 3 बजे से रात 11 बजे तक रहेगी। गोल्फ कार्ट दो तरह की हैं। एक कार्ट में 6 लोगों के बैठने की क्षमता होगी, जबकि दूसरे में 9 लोग बैठ सकते हैं। आने वाले समय में और स्थानों से भी गोल्फ कार्ट चलाने की योजना है। मैदागिन स्थित टाउनहॉल और राज नारायण पार्क (बेनियाबाग) में बने आधुनिक पार्किंग में अपने वाहन खड़ा करने के बाद लोग गोल्फ कार्ट से विश्वनाथ धाम जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed