सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   285 grams of gold jewelry and handed over suitcase filled with fake currency worth ₹45 lakh in varanasi

फिल्मी स्टाइल में ठगी: 285 ग्राम सोने के आभूषण लेकर थमा दिया 45 लाख के नकली नोटों से भरा सूटकेस, ये है मामला

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 17 Apr 2026 08:26 AM IST
विज्ञापन
सार

वाराणसी जिले में सराफा व्यवसायी जालसाजों ने फिल्मी स्टाइल में 45 लाख रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दिया। ठगी की घटना शहर के बीच स्थित लक्सा के पीडीआर मॉल के पास हुई। 

285 grams of gold jewelry and handed over suitcase filled with fake currency worth ₹45 lakh in varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार

वाराणसी कमिश्नरेट के चौक के ठठेरी बाजार के सराफा व्यवसायी राधा कृष्ण अग्रवाल से बीते सोमवार को जालसाजों ने फिल्मी स्टाइल में 45 लाख रुपये की ठगी कर ली। जालसाज दिनदहाड़े 285 ग्राम सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए। ठगी की घटना शहर के बीच स्थित लक्सा के पीडीआर मॉल के पास हुई। 
Trending Videos


जालसाजों ने फोन कर बुलाया और सूटकेस में 45 लाख रुपये बताकर नकली नोट थमा दिए, जबकि असली आभूषण लेकर चलते बने। मामले का खुलासा अगले दिन तब हुआ, जब यह सूटकेस तीसरे व्यापारी के पास पहुंचा। पीड़ित ने लक्सा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौक थाना क्षेत्र के ठठेरी बाजार स्थित एनडी सर्राफ ज्वेलर्स होलसेल के निदेशक राधा कृष्ण अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि वे ऑनलाइन आभूषण प्रमोशन और कारोबार करते हैं। 13 अप्रैल को पुणे के एक कथित कारोबारी से लेनदेन के संबंध में बातचीत हुई। खुद को रोहित, रोहन और मनोज जैन बताने वाले व्यक्तियों ने ‘श्रीशिल्पी गोल्ड स्ट्रीट’ नामक फर्म के जरिए उनके मैनेजर शिवा रस्तोगी से संपर्क किया। 

इसे भी पढ़ें; मऊ में हादसा: तिलक कार्यक्रम से लौटते समय पिकअप और डीसीएम की हुई जोरदार टक्कर, सात लोग गंभीर रूप से घायल

बातों में उलझाकर 45 लाख रुपये मूल्य के 285 ग्राम सोने के आभूषण खरीदने का सौदा तय किया गया। पहले ऑनलाइन भुगतान की बात कही गई, लेकिन बाद में तकनीकी समस्या का हवाला देकर नकद भुगतान का प्रस्ताव दिया गया। इसके तहत आरोपियों ने बताया कि उनके लोग वाराणसी में मौजूद हैं, जो नकद राशि देकर आभूषण ले जाएंगे।

निर्धारित स्थान लक्सा स्थित पीडीआर मॉल के पास कर्मचारी सूर्य प्रकाश मौर्य और आयुष कुमार आभूषण लेकर पहुंचे। वहां पहले से मौजूद युवकों ने पहचान के तौर पर सफारी सूटकेस दिखाया। फोन पर पुष्टि कराने के बाद सूटकेस सौंप दिया गया। सूटकेस में 500-500 रुपये के नोटों की 90 गड्डियां थीं, जिन्हें ऊपर से सीलबंद और व्यवस्थित तरीके से रखा गया था। विश्वास में आकर कर्मचारियों ने बिना पूरी जांच किए सूटकेस ले लिया और बदले में आभूषण दे दिए। सूटकेस को कैश काउंटर पर कर्मचारी राज अग्रवाल के पास जमा कर सुरक्षित रख दिया गया।

अगले दिन मंगलवार को उक्त सूटकेस एक अन्य व्यापारी रोहन (आरबीआर) को भुगतान के रूप में दिया गया। जब उसने नोटों की गड्डियां खोलकर जांच की, तो प्रत्येक गड्डी में ऊपर-नीचे 500 रुपये के असली नोट थे, जबकि अंदर के सभी नोट नकली निकले। इस तरह जालसाज असली सोना लेकर नकली नोट थमा गए। लक्सा थाना प्रभारी राजू कुमार ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों, सर्विलांस और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed