{"_id":"69e133b4e85971db2c0e1059","slug":"kashis-mercury-was-4-degrees-below-the-all-time-record-of-april-varanasi-news-c-20-vns1056-1360451-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Weather: अप्रैल के ऑल टाइम रिकॉर्ड से चार डिग्री कम रहा काशी का पारा, चुभने वाली धूप से बेहाल हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Weather: अप्रैल के ऑल टाइम रिकॉर्ड से चार डिग्री कम रहा काशी का पारा, चुभने वाली धूप से बेहाल हुए लोग
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 08:39 AM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi Weather Update: वाराणसी जिले में चुभने वाली धूप लोगों को बेहाल करने लगी है। सूखा मौसम और गर्म पछुआ हवाओं के चलते तापमान लगातार बढ़ रहा है। हवा में नमी घटकर सिर्फ 15 फीसदी रह गई है।
गर्मी के कारण बनारस रेलवे स्टेशन के बाहर छाया सन्नाटा।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
अप्रैल महीना आधा ही बीता है और काशी में चुभने वाली धूप लोगों को बेहाल करने लगी है। बृहस्पतिवार को काशी का तापमान अपने ऑल टाइम रिकॉर्ड से करीब 4 डिग्री कम रहा। जबकि बुधवार को यह अंतर सिर्फ करीब ढाई डिग्री का था। 20 अप्रैल 2010 को काशी का अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो अब तक का रिकॉर्ड है। मौजूदा समय में सूखा मौसम और गर्म पछुआ हवाओं के चलते तापमान लगातार बढ़ रहा है। हवा में नमी घटकर सिर्फ 15 फीसदी रह गई है।
Trending Videos
बृहस्पतिवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान हवा की गति करीब 8 किमी प्रति घंटा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों तक प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं है। हालांकि कर्नाटक और महाराष्ट्र के ऊपर बन रहा प्रति-चक्रवात मध्य भारत की ओर खिसक सकता है, जिससे तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादल छा सकते हैं, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। हालांकि इसके बावजूद जिले में बारिश की संभावना नहीं है।
