{"_id":"5c1f3b7dbdec2256e741b68c","slug":"hema-malini-worship-in-kashi-viswanath-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ मंदिर में हेमा मालिनी ने किया दर्शन-पूजन, बदलते बनारस पर बोली ड्रीम गर्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ मंदिर में हेमा मालिनी ने किया दर्शन-पूजन, बदलते बनारस पर बोली ड्रीम गर्ल
Mon, 24 Dec 2018 10:41 AM IST
utpal utpal
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: utpal utpal
Updated Mon, 24 Dec 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
हेमा मालिनी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी ने रविवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। वह दोपहर में भोग आरती के ठीक पहले विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं। बाबा का रुद्राभिषेक और षोडशोपचार विधि से पूजन-अर्चन किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में न्यास के अध्यक्ष आचार्य अशोक द्विवेदी से चर्चा भी की। मां गंगा को प्रणाम करते हुए कहा कि गंगा पर आधारित नृत्य नाटिका तैयार की है, जिसे प्रवासी भारतीय दिवस में वह पहली बार मंचन करेंगी।
रविवार की सुबह मंदिर पहुंची हेमा मालिनी ने दर्शन पूजन के बाद मंदिर कॉरिडोर के लिए चल रहे निर्माण कार्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मंदिर का विस्तार हो रहा है, यह बहुत बड़ी बात है। इसके बाद अभिनेत्री दशाश्वमेध घाट पहुंचीं और नौकायन कर गंगा के घाटों को देखा।
अस्सी से राजघाट तक उन्होंने नौका का आनन्द लिया। वहीं बनारसी पकवानों का भी आनंद उठाया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि चार साल बाद बनारस आना हुआ। काफी कुछ बदल गया है। यह देख कर अच्छा लगता है।