सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hub and Spoke air service launched at Varanasi Airport Ministry of Civil Aviation Kinjarapu Rammohan Naidu

UP News: वाराणसी एयरपोर्ट पर 'हब एंड स्पोक' विमान सेवा की शुरुआत, मंत्री ने चार यात्रियों को दिए बोर्डिंग पास

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 25 Jun 2026 09:51 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी एयरपोर्ट पर बृहस्पतिवार को 'हब एंड स्पोक' विमान सेवा की शुरुआत हुई। इस दौरान मंत्री ने कहा कि यहां की हवा, पानी, धरती और मिट्टी के हर कण में शंकर की शक्ति नजर आती है। यह हम सबके लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। 

Hub and Spoke air service launched at Varanasi Airport Ministry of Civil Aviation Kinjarapu Rammohan Naidu
कार्यक्रम में मौजूद अतिथि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर बृहस्पतिवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने 'हब एंड स्पोक' विमान सेवा का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने चार यात्रियों को बोर्डिंग पास दिया। उत्तर प्रदेश के मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव समीर कुमार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष विपिन कुमार की उपस्थिति में एक विशेष कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन के अपर सचिव पुनीत कंसल और मंडलायुक्त वाराणसी एस. राजलिंगम भी इस अवसर पर मौजूद रहे।



केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने कहा कि यहां की हवा, पानी, धरती और मिट्टी के हर कण में शंकर की शक्ति नजर आती है। यह हम सबके लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। आज का यह विशेष कार्यक्रम वाराणसी से शुरू होकर भारत में इतिहास रचने वाला है। इसके लिए सभी को आनंद और गौरव की अनुभूति हो रही है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद और उनके नेतृत्व में शुरू हो रहा है। भारत इस कार्यक्रम का लंबे समय से इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसे भी पढ़ें; किशोरियों के गर्भपात का मामला: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने तलब की रिपोर्ट, दो अस्पताल सील; जांच के दिए निर्देश
विज्ञापन


नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव समीर कुमार ने कहा कि पिछले 12 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हवाई यात्रा में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। नगर विमानन क्षेत्र में भी उल्लेखनीय विकास देखने को मिला है। विश्व में किसी अन्य देश में ऐसा विकास नहीं देखा गया है। 2014 में भारत में 74 हवाई अड्डे थे, जो अब 160 से अधिक हो गए हैं। दुनिया इतने कम समय में इतने हवाई अड्डे बनने से हैरान है। यात्रियों की संख्या भी दोगुनी हो गई है।
 

बाबतपुर देश को वैश्विक विमानन केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एयर इंडिया ने गुरुवार को वाराणसी से दिल्ली के माध्यम से विश्व के विभिन्न अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों को जोड़ने वाली अपनी पहली हब एंड स्पोक उड़ान सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजारपू वाराणसी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे और कार्यक्रम में शामिल होकर नई सेवा की शुरुआत की उन्होंने भारतीय विमानन क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

एयर इंडिया ने वाराणसी से दिल्ली के माध्यम से विश्व के विभिन्न अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों को जोड़ने वाली अपनी पहली हब एंड स्पोक उड़ान सेवा का शुभारंभ किया। एयर इंडिया ने इस पहल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस विजन से जोड़ा है, जिसके तहत भारत को वैश्विक विमानन हब और अंतरराष्ट्रीय हवाई यातायात का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है। 

नई व्यवस्था के तहत वाराणसी से दिल्ली पहुंचने वाले यात्रियों को दिल्ली हब के माध्यम से यूरोप, उत्तरी अमेरिका, खाड़ी देशों, दक्षिण-पूर्व एशिया तथा अन्य अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए बेहतर और सुगम कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे पूर्वांचल के यात्रियों, व्यापारियों, छात्रों और पर्यटकों को विशेष लाभ होने की उम्मीद है।

एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर आतिफ इदरीश ने बताया कि हब एंड स्पोक मॉडल के माध्यम से क्षेत्रीय शहरों को देश के प्रमुख विमानन केंद्रों से जोड़कर यात्रियों को अधिक विकल्प, बेहतर कनेक्शन समय और व्यापक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वाराणसी जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक शहर को वैश्विक नेटवर्क से जोड़ना एयर इंडिया की रणनीति का अहम हिस्सा है।

वाराणसी एयरपोर्ट के निदेशक पुनीत गुप्ता ने कहा कि इस सेवा के शुरू होने को पूर्वांचल की हवाई कनेक्टिविटी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इससे न केवल अंतरराष्ट्रीय यात्रा आसान होगी, बल्कि पर्यटन, व्यापार और निवेश को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है।

इस दौरान एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बिपिन कुमार, एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी, एयर इंडिया के प्रतिनिधि तथा एयरपोर्ट के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने इस नई सेवा को क्षेत्र के विकास तथा अंतरराष्ट्रीय संपर्क को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed