सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   International Womens Day 5,340 girls in varanasi learn self-defense techniques create paintings violence

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: काशी में 5340 लड़कियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, 'हिंसा' पर बनाई पेंटिंग; प्रशिक्षण

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 08 Mar 2026 11:08 AM IST
विज्ञापन
सार

Womens Day: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बनारस में विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें महिलाओं को सम्मानित किया गया। वहीं, बच्चियों ने भी आत्मरक्षा के गुर सिखे।

International Womens Day 5,340 girls in varanasi learn self-defense techniques create paintings violence
पाणिनी कन्या महाविद्यालय में सिखाए गए आत्मरक्षा के गुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

प्रत्येक सत्र के दौरान छात्रों को अमर उजाला रिवार्ड पॉइंट्स अभियान के बारे में जानकारी दी गई। समाचार पत्र पढ़ने के लाभ और महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस प्रकार काशी शक्ति महिला दिवस अभियान छात्राओं और विद्यार्थियों के लिए जागरूकता, आत्मविश्वास और प्रेरणा का एक प्रभावी मंच साबित हुआ। 

Trending Videos


आत्मरक्षा के गुर सिखाने में मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की सीनियर प्रशिक्षक सेंसेई ज्योति सिंह, सत्यम पटेल, कशिश पटेल, ख़ुशी कुमारी, खुशबू मौर्य, कुंजन मौर्य, संध्या मौर्य, माया पटेल और कृतिका पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही काशी शक्ति अभियान धीरेंद्र महिला पीजी कॉलेज, सुंदरपुर में चित्रकला का आयोजन हुआ। इसमें छात्राओं ने महिला सशक्तीकरण, महिला हिंसा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ आदि महिलाओं और लड़कियों से जुड़ी पेंटिंग बनाई। 

मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य डॉ. नलिनी मिश्रा ने सभी छात्राओं को डंट कर हर चुनौती का सामना करने की प्रेरणा दी। इस दौरान विंध्य गुरुकुल की प्रधानाचार्य डॉ. प्रतीक्षा सिंह, उप प्रधानाचार्य पूजा यादव और महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष डॉ. पूजा यादव, डॉ. विनीता सिंह अत्रे, डॉ. दीपिका यादव, डॉ. कविता पांडेय, डॉ. गीता दुबे, डॉ. सारिका मिश्रा, संध्या पांडेय, ज्योति सिंह, कार्यक्रम का संचालन प्रभु नारायण, मुख्य अतिथि का स्वागत डॉ. प्रवीण पांडेय और प्रबंध विभाग के दीपक तिवारी ने किया। कार्यक्रम में सुनील जायसवाल, सुषमा सिंह, मधु सिंह, स्नेहा पाठक, शिवांगी साह, गोपाल जी शर्मा, सुनील यादव, डॉ. देवब्रत तिवारी और रोहित वर्मा भी उपस्थित रहे।

International Womens Day 5,340 girls in varanasi learn self-defense techniques create paintings violence
सम्मान पाकर चहक उठीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

महिलाओं का हुआ सम्मान, कक्षा 5 की शिवांगी बनी प्रधानाध्यापिका
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय भिटारी में कक्षा 5 की छात्रा शिवांगी राव को एक दिन का प्रधानाध्यापक बनाया गया। शिवांगी राव विद्यालय की उत्कृष्ट छात्रा के साथ-साथ बाल संसद की अध्यक्ष भी है। सुबह प्रार्थना सभा के उपरांत विद्यालय प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार सिंह ने शिवांगी राव को लिखित रूप से विद्यालय का प्रभार सौंपा व प्रधानाध्यापक के कार्य तथा दायित्व के बारे में जानकारी दी।

इसके बाद शिवांगी राव ने मध्यान भोजन सहित सभी कक्षाओं का अवलोकन कर आवश्यक सुझाव भी दिए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विद्यालय की उत्कृष्ट बालिका को एक दिन की प्रधानाध्यापक का कार्यभार देकर प्रोत्साहित किया जाता है। छात्रा शिवांगी ने कहा कि प्रधानाध्यापक की कुर्सी पर बैठना मेरे लिए गौरवपूर्ण क्षण रहा है। इस अवसर पर रजनी, मीनू शुक्ला, मीना यादव, निशा सिंह, सविता देवी का सहयोग किया।

वहीं, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय 39 जीटीसी में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का मनाया गया। इसमें विद्यालय के समस्त महिला कार्मिकों को प्राचार्य द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यापकों ने विभिन्न कार्यक्रम जैसे कविता, गीत, भाषण की मनमोहक प्रस्तुति दी। 

प्राचार्य डॉ. सीबीपी वर्मा ने कहा कि नारी केवल परिवार की आधारशिला नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास की सशक्त प्रेरणा भी है। उन्होंने समाज में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए नारी सशक्तीकरण पर बल देने की बात कही। 

नो सी, नो टच तकनीक से आज स्तन कैंसर जांच
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं की नो सी, नो टच तकनीक से स्तन कैंसर की जांच की जाएगी। प्रशासन की ओर से सिगरा स्टेडियम में यह निशुल्क कैंप लगाया जाएगा। 

डीएम सत्येंद्र कुमार ने बताया कि थर्मल कैमरे और थर्मलिटिक्स सॉफ्टवेयर की सहायता से महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग का अभियान चलाया जा रहा है। अभियान पूरी तरह से नो सी, नो टच माध्यम से चल रहा है। रोजाना करीब 800 से 900 महिलाओं की स्क्रीनिंग की जा रही है। छह मार्च तक लगभग 36,000 महिलाओं की स्क्रीनिंग कराई जा चुकी है। 

आज सम्मानित होंगी महिला एयर ट्रैफिक कंट्रोलर
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को वाराणसी वायु यातायात नियंत्रक गिल्ड द्वारा वाराणसी में कार्यरत महिला वायु यातायात नियंत्रकों के उत्कृष्ट योगदान को सम्मानपूर्वक सराहा जाएगा। इस दौरान एयर ट्रैफिक प्रबंधन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली महिला अधिकारी सम्मानित होंगी।

वाराणसी वायु यातायात नियंत्रक गिल्ड के सचिव मनीष कश्यप ने बताया कि कार्यक्रम में दीप्ती, नीता, सौम्या तथा अंकिता को उनके समर्पण, कार्यकुशलता और पेशेवर उत्कृष्टता के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। इन सभी अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए हवाई यातायात के सुरक्षित और सुचारु संचालन में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

वायु यातायात नियंत्रक गिल्ड के पदाधिकारियों ने कहा कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल जैसे चुनौतीपूर्ण और जिम्मेदारी भरे क्षेत्र में इन महिला अधिकारियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन न केवल प्रशंसनीय है, बल्कि यह अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed