सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Ranks india Hottest City Residents Scorched 45 Celcius Blazing Sun Since 7 AM Heatwave Alert Issued

देश का 15वां गर्म शहर बनारस: 45.6 डिग्री में तप गए लोग, सुबह 7 बजे से ही चिलचिलाती धूप; लू का अलर्ट

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 22 May 2026 11:43 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi Weather: वाराणसी में भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। 45.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ शहर प्रदेश का तीसरा और देश का 15वां सबसे गर्म शहर बन गया। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए लू का रेड अलर्ट जारी किया है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण घाटों और पार्कों में सन्नाटा पसरा रहा।

Kashi Ranks india Hottest City Residents Scorched 45 Celcius Blazing Sun Since 7 AM Heatwave Alert Issued
घाट पर सुबह के 8 बजते ही पसरा सन्नाटा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Varanasi News: वाराणसी भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। बीता बृहस्पतिवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन साबित हुआ। 45.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ बनारस देश का 15वां और उत्तर प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म शहर बन गया। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक लू का रेड अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को भी सुबह से ही पर्यटन स्थल खाली दिखे।

Trending Videos


मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिन के साथ रात में भी गर्म हवाओं का असर बना रहेगा। शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। रात में भी तापमान लंबे समय तक 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहा, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत नहीं मिल सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तप रहे बनारसी

तेज गर्म हवाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। सुबह सात बजे से ही चिलचिलाती धूप निकलने लगी और दोपहर तक सड़कें सूनी नजर आने लगीं। घाटों, पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। लू की रफ्तार करीब 22 किलोमीटर प्रति घंटे तक दर्ज की गई, जबकि हवा में नमी 30 से 45 प्रतिशत के बीच रही।

यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के आसपास करीब 900 मीटर ऊंचाई तक चक्रवाती स्थिति बनी हुई है। इसके कारण तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने बताया कि काशी में अगले दो दिनों तक रेड अलर्ट रहेगा, इसके बाद ऑरेंज अलर्ट जारी किया जाएगा।

मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, अधिक पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। लगातार बढ़ती गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed