सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi residents 60,000 crore rupees in bank deposits Prayagraj ranks first in RBI report

Banking: बैंकों में काशी वासियों के 60 हजार करोड़ जमा, आरबीआई की रिपोर्ट में प्रयागराज पहले स्थान पर

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 28 Mar 2026 03:35 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: बैंकों में रुपये रखने के मामले में प्रयागराज पहले स्थान पर है। वहीं वाराणसी के लोगों के 60 हजार करोड़ रुपये बैंकों में जमा हैं। ऐसे में आबादी और कुल जमा राशि के औसत के आधार पर प्रति व्यक्ति जमा राशि में वाराणसी एक नंबर पर है।

Kashi residents 60,000 crore rupees in bank deposits Prayagraj ranks first in RBI report
bank - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

आरबीआई की ओर से जारी तिमाही रिपोर्ट के आधार पर पूर्वी उत्तर प्रदेश के तीन बड़े शहरों वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर में बैंकों में रुपये रखने में प्रयागराज पहले नंबर पर है। जबकि आबादी और कुल जमा राशि के औसत के आधार पर प्रति व्यक्ति जमा राशि में वाराणसी पहले नंबर पर है।

Trending Videos


आरबीआई की वाणिज्यिक बैंकों की जमा और ऋण संबंधी त्रैमासिक सांख्यिकी रिपोर्ट के आधार वाराणसी में सरकारी और प्राइवेट बैंकों में लोगों ने कुल तकरीबन 60 हजार करोड़ रुपये जमा किए हैं। वहीं, प्रयागराज में 70 हजार करोड़ और गोरखपुर में 50 हजार करोड़ रुपये लोगों ने जमा किए हैं। वाराणसी की आबादी वर्तमान में तकरीबन 42-45 लाख है। इस आधार पर प्रति व्यक्ति बैंक में जमा 1.33 लाख-1.40 लाख रुपये है। 68-70 लाख की आबादी वाले प्रयागराज में लोगों ने एक से 1.05 लाख रुपये तक बैंकों में रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक अधिकारियों का कहना है कि वाराणसी में प्रति व्यक्ति बैंक में जमा राशि सबसे अधिक है। इसका मुख्य कारण यहां का पर्यटन, हस्तशिल्प (सिल्क उद्योग) है। इससे नकद प्रवाह अधिक रहता है और लोग अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा बैंकों में रखते हैं।

प्रयागराज में कुल जमा राशि सबसे ज्यादा है, लेकिन यहां की बड़ी आबादी के कारण प्रति व्यक्ति औसत वाराणसी से थोड़ा कम हो जाता है। यहां शिक्षा और सरकारी सेवाओं से जुड़े लोगों की संख्या अधिक होने के कारण सेविंग डिपॉजिट का प्रतिशत अधिक है। गोरखपुर में प्रति व्यक्ति जमा राशि एक लाख के करीब है। पूर्वांचल के मुख्य व्यापारिक केंद्र और हाल के वर्षों में बुनियादी ढांचे में सुधार के कारण यहां व्यापारिक लेन-देन और करंट डिपॉजिट में अच्छी वृद्धि हुई है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

सीए मनीष सिंह बताते हैं कि वाराणसी की आबादी प्रयागराज और गोरखपुर से कम है, फिर भी यहां की जमा राशि उनके काफी करीब है। इन आंकड़ों में शहर के लोग ग्रामीण क्षेत्रों के मुकाबले 3 से 4 गुना अधिक रुपये जमा रखते हैं। आरबीआई के अनुसार, इन तीनों जिलों में जनधन खातों की संख्या भी बहुत अधिक है, लेकिन कुल जमा राशि का 80% से अधिक हिस्सा केवल 20% बड़े जमाकर्ताओं से आता है।

शहरवार प्रति व्यक्ति बैंक जमा
जिला          कुल बैंक जमा (अनुमानित)   अनुमानित आबादी (2025-26)    प्रति व्यक्ति बैंक जमा (औसत)
वाराणसी     60000 करोड़                     42-45 लाख                            133000-140000 रुपये
प्रयागराज   70000 करोड़                      68-70 लाख                            100000-105000 रुपये
गोरखपुर    50000 करोड़                      50-52 लाख                             96000-100000 रुपये
 

वाराणसी के लोगों में खर्च के साथ बचत करने की प्रवृत्ति है। लोग बैंकों में अपने पैसे अधिक सुरक्षित मान रहे हैं। यहां की आबादी मिश्रित है। लघु उद्योग से लेकर मध्यम वर्ग के लोग बचत को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। - प्रो. अनूप मिश्रा, विभागाध्यक्ष, अर्थशास्त्र विभाग, डीएवी पीजी कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed