सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Land Registration Made Even Easier Hassle of Aadhaar and Fingerprints Eliminated

जमीन रजिस्ट्री कराना और आसान: आधार व फिंगरप्रिंट का झंझट खत्म, आईरिस स्कैन से होगी रजिस्ट्री; जानें खास

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 22 Mar 2026 01:51 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: रजिस्ट्री प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए निबंधन विभाग मंगलवार से रजिस्ट्रार कार्यालयों में आईरिस स्कैनर शुरू करेगा। इससे फिंगरप्रिंट न मिलने की समस्या खत्म होगी और आधार सत्यापन रेटिना स्कैन से होगा। वाराणसी कार्यालय में छह स्कैनर लगाए गए हैं। साथ ही आमजन की सुविधा के लिए बनी लिफ्ट का उद्घाटन जल्द राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल करेंगे।

Land Registration Made Even Easier Hassle of Aadhaar and Fingerprints Eliminated
स्टांप तथा पंजीयन राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

जमीन रजिस्ट्री के लिए निबंधन विभाग नई पहल करने जा रहा है। विभाग की ओर से सभी रजिस्ट्री कार्यालयों में आईरिस स्कैनर लगाए जाएंगे। इसका लाभ यह होगा कि उंगलियों से आधार वेरिफिकेशन में दिक्कत आने पर रजिस्ट्री में किसी तरह की परेशानी और बाधा नहीं आएगी। यह सुविधा इसी मंगलवार से लोगों को मिलने लगेगी।

Trending Videos


इस सुविधा के तहत आंखों का रेटिना स्कैन होगा और रजिस्ट्री करने या कराने वालों का आधार सत्यापित किया जाएगा। एआईजी ने बताया कि रजिस्ट्रार कार्यालयों में रोजाना होने वाली रजिस्ट्रियों में करीब 10 प्रतिशत मामलों में बुजुर्गों या अन्य लोगों के फिंगरप्रिंट ठीक से नहीं पढ़ पाते। उंगलियों पर घिसावट, निशान, सूखापन या उम्र की वजह से स्कैनर फिंगरप्रिंट नहीं ले पाता है। ऐसे में विभाग को मजबूरन अन्य आईडी प्रूफ मांगने पड़ते हैं, जिससे प्रक्रिया में देरी होती है और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। अब यह पुरानी समस्या खत्म होने वाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आईरिस रिकग्निशन सिस्टम से रेटिना पैटर्न स्कैन होगा, जो संबंधित व्यक्ति के आधार को ऑनलाइन सत्यापित कर देगा। इससे रजिस्ट्री प्रक्रिया में आसानी होगी। रजिस्ट्री कार्यालय में छह आईरिस स्कैनर लगाए जा रहे हैं। मंगलवार से इस डिवाइस का उपयोग भी शुरू हो जाएगा। - डीके सैनी, एआईजी निबंधन

लिफ्ट का उद्घाटन करेंगे स्टांप एवं पंजीयन राज्यमंत्री
वाराणसी के निबंधन कार्यालय में आमजन की सुविधा के लिए लिफ्ट का निर्माण कराया गया है। इसका निर्माण पूरा हो गया है और कार्यदायी संस्था ने इसे विभाग को हैंडओवर भी कर दिया है। इसकी एक बार और टेस्टिंग की जानी है, जिसे जल्द ही कराया जाएगा। इस लिफ्ट का उद्घाटन स्टांप एवं पंजीयन राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed