फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Life-threatening attack on female police officer's son over a dispute regarding a pathway.

Varanasi News: रास्ते के विवाद में महिला पुलिसकर्मी के बेटे पर जानलेवा हमला

Sat, 01 Aug 2026 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Life-threatening attack on female police officer's son over a dispute regarding a pathway.
वाराणसी। लालपुर थाना क्षेत्र के नई बस्ती पांडेपुर इलाके में रास्ते के विवाद को लेकर मनबढ़ों ने शुक्रवार रात एक महिला पुलिसकर्मी के बेटे और बहू पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने कार में भी तोड़फोड़ की। युवक को कार से खींचकर ईंट-पत्थरों से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। घायल युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। नई बस्ती पांडेपुर की निवासी प्रियंका राय ने पुलिस को बताया कि पति अनुराग, तीन साल की बेटी के साथ कार से लौट रही थीं। घर से 100 मीटर दूर सड़क पर एक तरफ दूसरी कार और दूसरी तरफ 6 बाइकें खड़ी थीं, जिससे रास्ता बाधित था। प्रियंका ने बताया कि जब उन्होंने बाइक सवारों से बाइक हटाने के लिए कहा तो मोहल्ले के ही करण सोनकर, भीम गुप्ता, बाबू, अर्जुन और अन्य अन्य युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। पति ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें कार से बाहर खींच लिया और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। लालपुर-पांडेयपुर थाना प्रभारी अतुल सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article