सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   LPG Crisis in Varanasi 50 Packaging Units Shut Down in Chandpur Canteens at 38 Units Locked in Karkhiyav

LPG Crisis in Varanasi: चांदपुर में 50 पैकेजिंग इकाइयां बंद, करखियांव में 38 की कैंटीन पर ताला

माई सिटी रिपोर्टर/अभिषेक मिश्र, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 20 Mar 2026 09:27 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: एलपीजी गैस सिलिंडर के संकट के बीच वाराणसी में गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें लग रही हैं। इस बीच चांदपुर औद्योगिक क्षेत्र में 50 पैकेजिंग इकाइयां बंद हो गईं। करखियांव में 38 इकाइयों की कैंटीन पर ताला लग गया। 

LPG Crisis in Varanasi 50 Packaging Units Shut Down in Chandpur Canteens at 38 Units Locked in Karkhiyav
आपूर्ति विभाग की ओर से जब्त सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

एलपीजी गैस सिलिंडर के लिए घरेलू उपभोक्ता रोजाना लाइन में लगे दिख रहे हैं। इनकी संख्या देखकर ही स्थिति भयावह लगती है, लेकिन इनसे भी अधिक परेशान उद्यमी और व्यापारी हैं। कॅमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति ठप होने से चांदपुर औद्योगिक क्षेत्र में 50 पैकेजिंग इकाइयां बंद हो गई हैं। वहीं करखियांव में स्थित 38 इकाइयों की कैंटीन बंद हो गई है। इससे करीब 300 करोड़ रुपये के कारोबार पर असर पड़ा है।

Trending Videos


पैकेजिंग चेन टूटने के कारण बेकरी, फैन, टेक्सटाइल, टाइल आदि इंडस्ट्रीज का कामकाज भी प्रभावित है। चांदपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित 150 इकाइयों में करीब 50 पैकेजिंग इकाइयां हैं। पूरे औद्योगिक क्षेत्र में पीएनजी की पाइपलाइन बिछाई गई है, लेकिन ढाई साल बीतने के बाद भी आपूर्ति पूरी तरह चालू नहीं हुई है। केवल 10 प्रतिशत इकाइयों को ही पीएनजी की आपूर्ति हो रही है, जबकि शेष में एलपीजी के कॅमर्शियल सिलिंडर का उपयोग किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गैस संकट के कारण कॅमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति पूरी तरह ठप होने से पैकेजिंग की 50 इकाइयां पूरी तरह बंद हैं। इनके अलावा करखियांव औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कुल 38 इकाइयों में पाइपलाइन के जरिये सीएनजी की आपूर्ति की जाती है। इन सभी इकाइयों में चलने वाली कैंटीन में कॅमर्शियल सिलिंडर उपयोग किए जाते हैं। 

सिलिंडर न मिलने के कारण सभी कैंटीन बंद हैं और कर्मचारी मजबूरन लकड़ी पर खाना बना रहे हैं। उद्यमियों के अनुसार गैस संकट से प्रभावित इंडस्ट्रीज में बीते 14 दिनों में 300 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार पर असर पड़ा है।

इसे भी पढ़ें; Varanasi Weather: वाराणसी में मौसम ने ली करवट, कहीं हल्की बारिश, कहीं बूंदाबांदी से गिरा तापमान

बचे माल से चल रहा कारोबार, नए का उत्पादन नहीं

उद्यमियों ने बताया कि कॅमर्शियल सिलिंडर न मिल पाने के कारण लगभग सभी आश्रित इकाइयों में नए माल का उत्पादन नहीं हो पा रहा है। इकाइयों में पहले से बचे हुए माल से ही कारोबार जैसे-तैसे चल रहा है। संकट जारी रहा तो कई इकाइयां बंद हो सकती हैं, जिससे रोजगार और जीविकोपार्जन पर बड़ा संकट पैदा होगा।
 
49 घरेलू और 2 कॉमर्शियल सिलिंडर जब्त, 5 के खिलाफ प्राथमिकि
गैस संकट के बीच आपदा में अवसर खोज रहे अवैध कारोबारियों के खिलाफ प्रशासन सख्त है। बृहस्पतिवार को आपूर्ति विभाग ने सारनाथ और राजघाट क्षेत्र में छापा मारा। इस दौरान 49 घरेलू और 2 कॉमर्शियल सिलिंडर बरामद कर जब्त किया। इसके अलावा रीफिलिंग यंत्र भी जब्त किया गया। ऐसा करने वाले 5 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकि भी दर्ज कराया है। इनमें राजकुमार श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, भरत मिश्रा, अज्ञात वाहन स्वामी व विनय कुमार गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकि दर्ज कराई गई है। कार्रवाई करने वाली टीम में पूर्ति निरीक्षक पुलकित वत्स, राघवन त्रिपाठी, संजय सिंह, नेहा यादव, नेहा सक्सेना, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुषमा देवी और भानु प्रताप सिंह मौजूद रहे।

यह हुई समस्याएं

  • सिलिंडर की बुकिंग नहीं हो पा रही
  • सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हो पा रही
  • मिड डे मील में खाना लकड़ी पर बन रहा
  • होटल और रेस्टूरेंट बंदी की कगार पर
  • स्ट्रीट वेंडर दुकान नहीं खोल पा रहे
  • ट्रस्ट, मंदिरों या एनजीओ को भी सिलिंडर नहीं मिल रहा, भंडारे पर संकट

जिम्मेदार बोले

कॉमर्शियल सिलिंडर पर आश्रित उद्योग बुरी तरह प्रभावित हैं। प्रशासन की ओर से जो आपूर्ति ठप की गई है उसमें थोड़ी ढील देनी चाहिए। मांग के मुकाबले कुछ संख्या में ही सही सिलिंडर उपलब्ध कराया जाए, जिससे कारोबार प्रभावित न हो। -राजेश भाटिया, अध्यक्ष, द स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, वाराणसी

गैस कंपनियों की ओर से ही कॉमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति इंडस्ट्रीज के लिए नहीं हो रही है। औद्योगिक क्षेत्र में पीएनजी की पाइपलाइन बिछाई गई है। इसकी आपूर्ति शुरू कराना चाहिए। सिलिंडर कंपनी की ओर से मिलने पर ही उपलब्ध कराया जा सकेगा। -केबी सिंह, जिलापूर्ति अधिकारी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed