सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Student Shot dead in Hostel at UP College in Varanasi

वाराणसी में खौफनाक वारदात: बीएससी के छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, प्रिंसिपल के सामने की गई फायरिंग

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 20 Mar 2026 11:46 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में शुक्रवार को बड़ी घटना सामने आई। यूपी कॉलेज में एक छात्र को गोली मार दी गई। घटना के बाद उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। 

Student Shot dead in Hostel at UP College in Varanasi
यूपी कॉलेज में छात्र की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी कॉलेज में शुक्रवार को बीएससी के चौथे सेमेस्टर के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद कॉलेज परिसर में हड़कंप गया है। आरोपी एक छात्र बताया जा रहा है। जिस छात्र की हत्या की गई है उसकी पहचान सूर्य प्रताप सिंह (23) के रूप में हुई है। छात्र के शरीर में करीब आठ जगह गोलियां लगी हैं।

Trending Videos


इसे भी पढ़ें; Chandauli News: महिला कांस्टेबल से छेड़खानी मामले में सिपाही पर गिरी गाज, हुआ निलंबित; एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी रंजिश को लेकर छात्र सूर्य प्रताप सिंह (23) को गोली मारी गई। घायल छात्र को आनन-फानन बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई।



वहीं घटना से आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज गेट को बंद कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों का आरोप है कि प्रिंसिपल के सामने फायरिंग की गई है। आक्रोशित छात्रों ने परिसर में तोड़फोड़ भी की।



घटना के बाद यूपी कॉलेज का गेट पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। मौके पर भारी संख्या में पहुंची पुलिस टीम छात्रों को समझाने के प्रयास में जुटी है।  

Student Shot dead in Hostel at UP College in Varanasi
बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के बाहर मौजूद पुलिस व अन्य - फोटो : अमर उजाला
छात्र की मौत की खबर मिलते ही यूपी कॉलेज परिसर से सभी छात्र-छात्राओं को बाहर किया गया। इस दौरान घटना से आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज में तोड़फोड़ शुरू कर दी। कुर्सी- मेज तोड़ दिया। वहीं गेट पर हंगामा शुरू कर दिए। 

Student Shot dead in Hostel at UP College in Varanasi
यूपी कॉलेज में छात्र की हत्या के बाद जानकारी देता छात्र - फोटो : अमर उजाला
छात्र की हत्या के चश्मदीद ने पुलिस के सामने दिया बयान
यूपी कॉलेज में छात्र की हत्या के समय मौजूद छात्र ने पुलिस के सामने बयान दिया। उसने बताया कि वह क्लास में था तभी बम फटने जैसी आवाज आई, जिसके बाद वह बाहर निकला। जैसे ही घटनास्थल पर पहुंचा आरोपी छात्र सूर्य प्रताप सिंह पर फायर कर रहा था। मना करने पर उसके ऊपर भी हथियार तान दिया। डर के वजह से वह पीछे हट गया। मौके पर भीड़ देखकर आरोपी भाग गया। इसके बाद घायल छात्र सूर्य प्रताप सिंह को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed