{"_id":"699d939c5cdac813000e4c85","slug":"masan-holi-2026-dom-raja-family-opposes-holi-in-cremation-grounds-demands-ban-on-event-in-varanasi-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Masan Holi 2026: मसाने की होली के विरोध में डोम राजा परिवार, आयोजन पर प्रतिबंध लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Masan Holi 2026: मसाने की होली के विरोध में डोम राजा परिवार, आयोजन पर प्रतिबंध लगाने की मांग
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 24 Feb 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: डोम राजा परिवार ने मसाने की होली पर रोक लगाने के लिए डीएम और पुलिस कमिश्नर ऑफिस में शिकायत की। किसी भी पुराण में मसाने की होली की परंपरा ना होने का दावा किया है।
डोम राजा परिवार के विश्वनाथ चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
वाराणसी में काशी विद्वत परिषद के बाद अब डोम राजा परिवार ने मसाने की होली का विरोध किया है। डोम राजा परिवार के सदस्यों ने इस पर आपत्ति जताई है। उन्होंने मणिकर्णिका घाट पर होने वाले इस आयोजन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
Trending Videos
डोम राजा परिवार ने मंगलवार को मसाने की होली का विरोध करते हुए इस पर रोक लगाने के लिए डीएम और पुलिस कमिश्नर ऑफिस में शिकायत की। कहा कि पौराणिक मान्यताओं के नाम पर हुड़दंगई और अराजकता फैलाया जाता है। किसी भी पुराण में मसाने की होली की परंपरा ना होने का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
महाश्मशान में मसाने की होली के आयोजन पर रोक न लगाए जाने पर डोम राजा परिवार ने विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। डोम राजा परिवार के सदस्यों ने वाराणसी प्रशासन से झाकी निकालने की अनुमति पर रोक लगाने औक महाश्मशान घाट पर चिताओं के भस्म की होली पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
