{"_id":"699d8386ed806dc6d004ad66","slug":"bhu-youth-festival-spandan-devotional-presentation-of-maa-durga-and-maa-kali-in-bengali-folk-style-2026-02-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बीएचयू स्पंदन 2026: तस्वीरों में देखें- बंगाली लोक शैली में मां दुर्गा और मां काली की भक्ति-भावना का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू स्पंदन 2026: तस्वीरों में देखें- बंगाली लोक शैली में मां दुर्गा और मां काली की भक्ति-भावना का मंचन
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 24 Feb 2026 04:35 PM IST
सार
बीएचयू में अंतर-संकाय युवा महोत्सव स्पंदन के तीसरे दिन बंगाली लोक शैली में मां दुर्गा और मां काली की भक्ति-भावना का मंचन किया गया। मेकअप-वेशभूषा देखकर लगा कि मंच पर नृत्य करती काली-दुर्गा की ड्रॉइंग हो।
विज्ञापन
1 of 10
बीएचयू में अंतर-संकाय युवा महोत्सव स्पंदन
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में अंतर-संकाय युवा महोत्सव स्पंदन के तीसरे दिन 15 मुख्य प्रतियोगिताएं अलग-अलग सभागारों में हुईं। इसमें एक्सप्रेशन, माइम, लघु नाटक, मिमिक्री, शास्त्रीय एकल गायन के साथ ही कार्टूनिंग, स्केचिंग और रंगाली प्रतियोगिताएं शामिल थीं। चेहरे पर मेकअप, पेंटिंग कर जनजातीय वेशभूषा में आईं छात्राओं और उनके बैकग्राउंड को एक साथ देख लगा कि मंच पर दुर्गा और काली के रूप में कोई डांस करती हुई ड्रॉइंग हो। उन्होंने दुर्गावतार में दर्शकों को दर्शन भी दिया। ये प्रस्त़ुति साउथ कैंपस की छात्राओं ने दी। उन्होंने केरल का थेय्यम नृत्य प्रस्तुति किया।
Trending Videos
2 of 10
बीएचयू में अंतर-संकाय युवा महोत्सव स्पंदन
- फोटो : अमर उजाला
इसी तरह कला संकाय ने ओडिशा का संबलपुरी नृत्य, वाणिज्य संकाय ने झारखंड के जनजातीय नृत्य तो आर्य महिला पीजी कॉलेज ने पूर्वांचल की होली नृत्य की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 10
बीएचयू में अंतर-संकाय युवा महोत्सव स्पंदन
- फोटो : अमर उजाला
वसंत कन्या महाविद्यालय ने गिद्दा, दृश्य कला संकाय ने बिहार का मुखौटा नृत्य, एमएमवी ने गरबा, एसवीडीवी ने बंगाल का संथाली, शिक्षा संकाय ने कश्मीर का धुमहाल नृत्य, विधि संकाय ने बंगाली लोक शैली में मां दुर्गा और मां काली की भक्ति-भावना का मंचन किया।
4 of 10
बीएचयू में अंतर-संकाय युवा महोत्सव स्पंदन
- फोटो : अमर उजाला
मोबाइल की लत और चिकित्सकों पर अंधविश्वास का मंचन
एक्सप्रेशन प्रतियोगिता में अधूरी जानकारी खतरनाक होती है, नीम हकीम खतरा-ए-जान, वसुधैव कुटुंबकम, मोबाइल की लत, जब जागो तभी सवेरा और जल ही जीवन है का भाव दिखा। अकबर को शासन के स्थान पर रील बनाते हुए दिखाया गया जो कि मोबाइल की लत पर तीखा व्यंग्य था।
विज्ञापन
5 of 10
बीएचयू में अंतर-संकाय युवा महोत्सव स्पंदन
- फोटो : अमर उजाला
अन्य प्रस्तुतियों में स्वयंभू चिकित्सकों पर अंधविश्वास, पर्यावरण संरक्षण, मोहिनी और अर्धनारीश्वर जैसे पात्रों को खूब जीया। 13 टीमों ने पांच-पांच मिनट की मूक प्रस्तुतियां दीं। रानी दुर्गावती के जीवन प्रसंग, सेव नेचर और विष्णु के दशावतार जैसे पौराणिक चित्रण शामिल थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।