{"_id":"699b4ea002ada3eb720b4514","slug":"the-splendor-of-music-and-rhythm-spread-on-the-stage-of-spandan-varanasi-news-c-20-vns1056-1300034-2026-02-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: स्पंदन के मंच पर बिखरी सुर-ताल की छटा, प्रतियोगिताओं में आकर्षक चित्रों ने दिया खास संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: स्पंदन के मंच पर बिखरी सुर-ताल की छटा, प्रतियोगिताओं में आकर्षक चित्रों ने दिया खास संदेश
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 04:53 PM IST
सार
बीएचयू में स्पंदन के मंच पर सुर-ताल की छटा बिखरी। स्पंदन के तहत संगीत एवं मंच कला संकाय में वादन प्रतियोगिता में तबला, बांसुरी, वीणा, गिटार, हारमोनियम वादन पर प्रस्तुति देखने को मिली।
विज्ञापन
1 of 5
युवा महोत्सव स्पंदन
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
बीएचयू के अंतर संकाय युवा महोत्सव स्पंदन के दूसरे दिन रविवार को मंच पर सुर-ताल के साथ ही नृत्य की मनोहारी छटा देखने को मिली। प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम की प्रस्तुति कर आयोजन को यादगार बना दिया। कला की प्रतियोगिताओं में आकर्षक चित्रों के माध्यम से एकता-अखंडता बनाए रखने, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
Trending Videos
2 of 5
युवा महोत्सव स्पंदन
- फोटो : अमर उजाला
स्पंदन के तहत संगीत एवं मंच कला संकाय में वादन प्रतियोगिता में तबला, बांसुरी, वीणा, गिटार, हारमोनियम वादन पर प्रस्तुति देखने को मिली। शुभारंभ छात्र अधिष्ठाता प्रो. रंजन कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि वास्तविक सफलता केवल विजय में नहीं, बल्कि सहभागिता, निष्ठा और समर्पण में निहित होती है। ताल वाद्य प्रतियोगिता के निर्णायक के रुप में पं. ललित कुमार, डॉ. बी. सत्यवरा प्रसाद, डॉ. अमित ईश्वर ने भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
युवा महोत्सव स्पंदन
- फोटो : अमर उजाला
चित्रों से दिया ग्रीन बीएचयू का संदेश
वहीं, पोस्टर मेकिंग और ऑन-द-स्पॉट फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं में सृजनात्मकता का उत्सव देखने को मिला। इसमें प्रतिभागियों ने अपनी कल्पनाशीलता और दृष्टिकोण को कैनवास पर उतारा। दृश्य कला संकाय के वीथिका में किसी ने चित्रों से ग्रीन बीएचयू तो किसी ने एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश देता चित्र बनाया।
4 of 5
युवा महोत्सव स्पंदन
- फोटो : अमर उजाला
स्पंदन की सह-संयोजक, डॉ. आरती निर्मल ने निर्णायकों को स्मृति-चिह्न भेंट किया। ऑन द स्पाट फोटोग्राफी प्रतियोगिता में कैमरे से प्रतिभागियों ने सयाजीराव गायकवाड़ केंद्रीय पुस्तकालय, श्री विश्वनाथ मंदिर के शांत पथ और अनदेखे कोनों के मनोहारी दृश्य को दिखाया।
विज्ञापन
5 of 5
युवा महोत्सव स्पंदन
- फोटो : अमर उजाला
26 को कवि सम्मेलन व मुशायरा
25 फरवरी के बाद बीएचयू में 26 फरवरी को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और मुशायरा का आयोजन किया गया है। एंफीथियेटर ग्राउंड में आयोजित मुशायरे में जगदीश पंथी, अंसार कंबरी, सोनरूपा विशाल, डॉ. मीनाक्षी दुबे, मनीष बादल, डॉ. विनम्रसेन सिंह, डॉ. सुशांत शर्मा, कुमार विकास, देवमणि पांडेय, अंकित मौर्य आदि कवि काव्य पाठ करेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।