फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mirzapur Youth from Varanasi drowns while bathing Ahraura Dam body recovered after 12 hours mourning

Mirzapur News: अहरौरा बांध में नहाते समय डूबा वाराणसी का युवक, 12 घंटे बाद मिला शव; परिवार में मातम

Mon, 27 Jul 2026 12:37 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 27 Jul 2026 12:37 PM IST
सार

Mirzapur News: युवक के डूबने के सूचना पाकर माैके पर अहरौरा थाने की पुलिस भी पहुंच गई। अन्य युवकों से डूबे हुए युवक की जानकारी लेकर परिजनों को सूचना देने के साथ ही उसकी खोजबीन शुरू हुई। मशक्कत के बाद पुलिस ने उसकी लाश को बांध से बाहर निकाला।

विज्ञापन
Mirzapur Youth from Varanasi drowns while bathing Ahraura Dam body recovered after 12 hours mourning
शव का पंचनामा करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

मिर्जापुर में अहरौरा थाना क्षेत्र स्थित अहरौरा बांध में रविवार शाम नहाते समय वाराणसी के एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक अपने तीन दोस्तों के साथ बांध घूमने आया था। काफी तलाश के बावजूद रात में उसका पता नहीं चल सका। करीब 12 घंटे बाद सोमवार सुबह बांध में उसका शव उतराया मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान राहुल साहनी (26) निवासी लहरतारा, वाराणसी के रूप में हुई है। वह रविवार को अपने तीन दोस्तों के साथ अहरौरा बांध घूमने पहुंचा था। घूमने के दौरान सभी लोग पहाड़ी के किनारे स्थित गड़ई प्रणाली (स्लूइस गेट) के पास स्नान करने लगे। इसी दौरान राहुल गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
विज्ञापन


साथ आए दोस्तों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद देर शाम घटना की सूचना अहरौरा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बांध के जूनियर इंजीनियर ओम प्रकाश राय को जानकारी देकर गड़ई प्रणाली का फाटक बंद कराया गया, ताकि युवक की तलाश में आसानी हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से देर रात तक बांध में खोजबीन कराई, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह पुलिस और परिजन दोबारा मौके पर पहुंचे तो बांध के पानी में राहुल का शव उतराता हुआ दिखाई दिया।

इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से शव को बाहर निकलवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि अहरौरा बांध पर छुट्टी के दिनों में बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने और स्नान करने पहुंचते हैं। ऐसे में गहरे पानी वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था और चेतावनी संकेतों को और प्रभावी बनाने की आवश्यकता है, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed