सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   misdeed at Gunpoint in Varanasi Accused Tells Victim Please My Friends Too Video Goes Viral FIR Filed

वाराणसी में गन पॉइंट पर दुराचार: पीड़िता से आरोपी बोला- दोस्तों को भी खुश कर दो, VIDEO वायरल करने की धमकी; FIR

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 18 Mar 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर मामला देख चोलापुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। इसके साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पीड़िता का आरोप है कि अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी किया गया था।

misdeed at Gunpoint in Varanasi Accused Tells Victim Please My Friends Too Video Goes Viral FIR Filed
चोलापुर थाना क्षेत्र का मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Varanasi Crime: चोलापुर क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ पड़ोसी गांव के युवक द्वारा अपहरण और दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने न केवल छात्रा को बंधक बनाकर उसके साथ दरिंदगी की, बल्कि अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी किया। 

Trending Videos


पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए परिजनों ने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने शुरू में टालमटोल की। हालांकि, बुधवार को मामला तूल पकड़ता देख पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, चोलापुर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग छात्रा को बीते 15 मार्च को पड़ोसी गांव मुर्दी (थाना सिंधौरा) निवासी रविन यादव बहाने से मुगलसराय ले गया। आरोप है कि वहां एक कमरे में छात्रा को बंद कर दिया गया और असलहे के दम पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के दौरान ही आरोपी ने मोबाइल से छात्रा का अश्लील वीडियो भी बना लिया।

दुष्कर्म के बाद आरोपी ने छात्रा को धमकाया कि यदि उसने घर जाकर किसी को बताया, तो वह उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इसके बाद भी आरोपी ने कई बार छात्रा के साथ दरिंदगी की। लोक-लाज और वीडियो के डर से छात्रा सहमी रही। 

आरोपी गिरफ्तार

आरोप यह भी है कि आरोपी का इरादा किशोरी को अपने दोस्तों को भी परोसने का था, लेकिन छात्रा के कड़े विरोध के बाद वह उसे गांव के पास छोड़कर फरार हो गया। वारदात के अगले दिन आरोपी ने फिर से छात्रा पर साथ चलने का दबाव बनाया। 

छात्रा के इनकार करने पर उसने गांव के लड़कों को वह वीडियो दिखा दिया। इसकी भनक जब छात्रा को लगी, तो उसने हिम्मत जुटाकर अपने भाई और परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई। परिजन जब शिकायत लेकर चोलापुर थाने पहुंचे, तो आरोप है कि पुलिस ने संवेदनहीनता दिखाते हुए उन्हें वहां से भगा दिया। सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर मामला गरमाता देख चोलापुर पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रविन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। 

थानाध्यक्ष चोलापुर दीपक कुमार ने बताया कि नाबालिग छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म की शिकायत मिली थी। जांच में मामला प्रेम-प्रसंग से भी जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन शिकायत की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed