फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   misdeed false promise of marriage blackmail allegations forced into trade FIR registered two brothers

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: ब्लैकमेल...देह व्यापार में धकेलने का आरोप, दो भाइयों पर FIR; बंगाल से आई थी महिला

Sat, 01 Aug 2026 11:30 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 01 Aug 2026 11:30 PM IST
सार

Varanasi News: पश्चिम बंगाल की एक महिला की शिकायत पर वाराणसी में दो सगे भाइयों के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल, जबरन देह व्यापार, धर्म परिवर्तन का दबाव, चोरी और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
misdeed false promise of marriage blackmail allegations forced into trade FIR registered two brothers
दो सगे भाइयों पर प्राथमिकी दर्ज। - फोटो : अमर उलाला डिजिटल

विस्तार

Varanasi News: पश्चिम बंगाल की एक महिला की शिकायत पर वाराणसी के आदमपुर क्षेत्र निवासी दो सगे भाइयों के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने, जबरन देह व्यापार कराने, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने, चोरी और जान से मारने की धमकी देने समेत गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


महिला ने आरोप लगाया कि वर्ष 2020 में काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन के दौरान उसकी मुलाकात आदमपुर निवासी मोहम्मद फैज से हुई थी। शिकायत के अनुसार, फैज ने अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर उससे दोस्ती की और शादी का भरोसा देकर उसे वाराणसी बुलाया। यहां एक होटल में कथित तौर पर नशीला पदार्थ और शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। महिला का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने गुप्त रूप से अश्लील वीडियो भी बना लिए।

विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक बाद में जब आरोपी की वास्तविक पहचान सामने आई तो उसने धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल किया गया। महिला का यह भी आरोप है कि मोहम्मद फैज ने अपने भाई इब्राहिम के साथ मिलकर उसे जबरन देह व्यापार में धकेल दिया और विभिन्न होटलों में ग्राहकों के पास भेजा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना की जाती थी।

शिकायत में कहा गया है कि ग्राहकों से मिलने वाली रकम आरोपियों के बैंक खातों में क्यूआर कोड के माध्यम से जमा कराई जाती थी। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि दिसंबर 2025 में फुलवरिया स्थित उसके किराये के मकान से करीब 20 ग्राम सोने के कंगन, घरेलू सामान और 25 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए।

पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर मोहम्मद फैज और इब्राहिम के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी आरोपों की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: ब्लैकमेल...देह व्यापार में धकेलने का आरोप, दो भाइयों पर FIR; बंगाल से आई थी महिला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed