{"_id":"676699397c018b773c0b8a4b","slug":"muslim-side-praised-statement-rss-chief-yasin-said-brotherhood-prevail-country-know-whole-matter-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : संघ प्रमुख के बयान की मुस्लिम पक्ष ने की तारीफ, यासीन बोले- देश में भाईचारा कायम होगा; जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : संघ प्रमुख के बयान की मुस्लिम पक्ष ने की तारीफ, यासीन बोले- देश में भाईचारा कायम होगा; जानें पूरा मामला
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 21 Dec 2024 04:02 PM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News : अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के संयुक्त सचिव सैयद मोहम्मद यासीन ने कहा कि संघ प्रमुख का बयान देश में शांति का माहाैल कायम करेगा।
ज्ञानवापी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
ज्ञानवापी मस्जिद की देखरेख करने वाली अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के संयुक्त सचिव सैयद मोहम्मद यासीन ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के बयान का स्वागत किया और कहा, संघ प्रमुख के बयान से सौहार्द की बयार बहेगी। मुल्क में अमन-चैन और भाईचारा कायम होगा।
Trending Videos
यासीन ने कहा कि देश में उठाए जा रहे मंदिर-मस्जिद विवाद पर संघ प्रमुख के बयान का स्वागत किया जाना चाहिए। यह बयान बहुत ही सामयिक है। संघ प्रमुख ने देश के अलग-अलग हिस्सों में मंदिर-मस्जिद के नए विवाद उठने पर चिंता जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद कुछ लोग सोच रहे हैं कि ऐसे मुद्दों से वो हिंदुओं के नेता बन जाएंगे। संघ प्रमुख के बयान पर मसाजिद कमेटी के संयुक्त सचिव ने कहा कि हम मुसलमानों ने सोचा था कि बाबरी मस्जिद और राम जन्मभूमि विवाद के खात्मे के बाद कोई नया विवाद नहीं जन्म लेगा। धर्मस्थल कानून विवादों को रोकने में सफल होगा। मगर, बदकिस्मती से ऐसा नहीं हो पाया।

कमेंट
कमेंट X