फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   No rain despite the yellow alert.

Varanasi Weather: काशी में यलो अलर्ट के बाद भी नहीं हुई बारिश, अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना

Tue, 28 Jul 2026 01:29 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 28 Jul 2026 01:29 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में बारिश न होने से उमस और गर्मी बढ़ गई है। गर्मी और तेज धूप के चलते लोग बाहर निकलने से बच रहे हैं। हालांकि मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। 

विज्ञापन
No rain despite the yellow alert.
धूप से बचाव के लिए गमछा ओढ़कर जातीं लड़कियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

वाराणसी में चिलचिलाती गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। मंगलवार की सुबह आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही तेज धूप निकल आई। ऐसे में गर्मी से लोग परेशान रहे। वहीं कई इलाकों में बिजली कटौती के चलते लोग परेशान हुए। 
विज्ञापन


बता दें कि काशी में यलो अलर्ट के बावजूद सोमवार को बारिश नहीं हुई। बारिश न होने से उमस और गर्मी बढ़ गई। दिन का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक 28.9 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली, जबकि हवा में नमी बढ़कर 90 प्रतिशत हो गई। 
विज्ञापन


यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार यानी आज के लिए भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना जताई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed