सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pickup Truck Drags Motorcycle for 50 Meters on Highway Youth Dies—Wife Breaks Down Tears with child

UP: हाइवे पर पिकअप ने बाइक को 50 मीटर तक घसीटा, युवक की मौत; 6 माह के मासूम के साथ बिलख पड़ी पत्नी

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 07 May 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
सार

Azamgarh News: जिले में सड़क हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर निजामाबाद थाने की पुलिस भी पहुंच गई। स्थानीय लोगों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। युवक छह महीने के बच्चे का पिता है। उसकी पत्नी बेसुध हो गई थी।

Pickup Truck Drags Motorcycle for 50 Meters on Highway Youth Dies—Wife Breaks Down Tears with child
सनी विश्वकर्मा की फाइल फोटो और माैके पर माैजूद भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP Road Accident: बलिया-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को थाने ले आई। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Trending Videos




जानकारी के अनुसार निजामाबाद थाना क्षेत्र के खतीरपुर गांव निवासी 28 वर्षीय सनी विश्वकर्मा अपनी ससुराल भादी, शाहगंज जनपद जौनपुर में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह वह बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मकसूदिया गांव के पास मोड़ पर सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप से उनकी बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

Pickup Truck Drags Motorcycle for 50 Meters on Highway Youth Dies—Wife Breaks Down Tears with child
सनी विश्वकर्मा की फाइल फोटो और माैके पर माैजूद भीड़। - फोटो : संवाद

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सनी विश्वकर्मा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया कि पिकअप ने बाइक को करीब 50 मीटर तक घसीटा। इस हादसे के बाद पिकअप वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के तुरंत बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही फूलपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को भी कब्जे में ले लिया है। फरार चालक की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।

पुलिस ने की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक की पत्नी पूजा विश्वकर्मा बेसुध हो गईं। बताया जा रहा है कि सनी छह माह के मासूम बेटे के पिता थे। उनके पिता रोजी-रोटी कमाने के लिए गुजरात में रहते हैं। जवान बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा फरार पिकअप चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed