सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi Visit to Varanasi to Lay Foundation Stones for Three Major Civic Projects

PM Modi Varanasi Visit: अप्रैल में पीएम मोदी का काशी दौरा, निगम की तीन बड़ी परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 27 Mar 2026 12:02 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: पीएम मोदी अप्रैल माह में काशी आएंगे। इस दौरान वे नगर निगम की तीन बड़ी परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। शहर में 259 करोड़ से सीवर और पेयजल से जुड़े कार्य कराए जाएंगे। 

PM Modi Visit to Varanasi to Lay Foundation Stones for Three Major Civic Projects
पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

अप्रैल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काशी दौरा होगा। इस दौरान कई विकास से जुड़ी योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया जाएगा। अमृत 2 के तहत 259 करोड़ से तीन बड़ी परियोजनाओं की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रखेंगे। मेयर अशोक कुमार तिवारी के अनुसार, शासन ने 18 जर्जर वार्डों के लिए 33.44 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इसकी दूसरी किस्त भी जारी कर दी गई है। पिछले दिनों पहली किस्त 6.18 करोड़ रुपये जारी की गई थी।

Trending Videos


रामनगर के तीन वार्डों में 190.09 करोड़ रुपये से सीवर और 34.77 करोड़ रुपये से पेयजल पाइपलाइन का जाल बिछाया जाएगा। नगर निगम ने टेंडर की औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। जल्द ही पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू होगा। रामनगर के तीनों वार्डों में 69.98 किमी ब्रांच लाइन और 3.4 किमी राइजिंग (मेन) लाइन बिछाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Madhuri Dixit: काशी विश्वनाथ धाम में माधुरी दीक्षित ने पति संग किए दर्शन, अभिनेत्री की झलक पाने की लगी होड़

इसके अलावा 10 एमएलडी का एसटीपी और दो सीवर पंपिंग स्टेशन (एसपीएस) बनाए जाएंगे। इसी तरह, सूजाबाद जोन में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के विस्तार के लिए लगभग 35 करोड़ रुपये की योजना को हरी झंडी मिली है। 

इसके अलावा 98 करोड़ रुपये की लागत से नगर निगम के नए सदन भवन का शिलान्यास भी होना है। इसके लिए नगर निगम ने पुराने भवन को तोड़ने का काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed