वाराणसी में पुलिस मुठभेड़: चेन स्नैचिंग करने वाले गोरखपुर के दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
Varanasi News: वाराणसी जिले में पुलिस मुठभेड़ हुई। चेन स्नैचिंग करने वाले गोरखपुर के दो शातिर बदमाश गिरफ्तार किए गए। इस दौरान पुलिस की कार्रवाई में एक के पैर में गोली लगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी कमिश्नरेट के लालपुर थाना क्षेत्र के रमरेपुर गांव में एक वृद्ध महिला से हुई सोने की चेन लूट की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। रविवार की देर रात रिंग रोड पर चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दूसरे साथी को पुलिस ने मौके से धर दबोचा।
क्या था पूरा मामला?
बीते 17 जुलाई की शाम लगभग 7:30 बजे ग्राम रमरेपुर (थाना लालपुर) में पल्सर बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक वृद्ध महिला को निशाना बनाते हुए स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया था। इस संबंध में थाना लालपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 205/2026 धारा 309(4) बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया था। घटना के अनावरण के लिए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम का गठन कर अभियुक्तों की लगातार तलाश की जा रही थी।
इसे भी पढ़ें; Varanasi News: संतान और जमीन से सोने की मूर्ति निकालने का झांसा देकर की ठगी, एक गिरफ्तार; मास्टरमाइंड की तलाश
रिंग रोड पर हुई पुलिस मुठभेड़
16 अगस्त की रात लगभग 11:30 बजे पुलिस टीम रिंग रोड पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आत्मरक्षार्थ चलाई गई गोली से एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा, वहीं दूसरे बदमाश को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।
इनकी हुई गिरफ्तारी
प्रद्युमन मल उर्फ प्रतीक (उम्र 21 वर्ष)- पुत्र हेमंत मल, निवासी चिउटहा, थाना चिउराताल, जनपद गोरखपुर (पैर में गोली लगने से घायल)
वेद प्रकाश दुबे उर्फ मोंटी (उम्र 30 वर्ष)- पुत्र दिनेश दुबे, निवासी बुद्ध विहार पार्ट सी (जीबी 146, तारामंडल), रामपुर, थाना रामगढ़ताल, जनपद गोरखपुर
गाजीपुर और मऊ में भी कबूली कई घटनाएं
पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने वाराणसी के अलावा जनपद गाजीपुर, मऊ और आसपास के अन्य जिलों में भी लूट व स्नैचिंग की कई घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की है। घायल बदमाश को तत्काल इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ भेजा गया है।
दो तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, 75,000 रुपये नकद, गला हुआ पीला धातु (लूटी गई चेन), दो मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस प्रशासन का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और पकड़े गए बदमाशों के अन्य आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।