{"_id":"69c7a22ab5e1a611be0ca0eb","slug":"police-fir-filed-in-case-of-kicking-petrol-pump-employee-in-varanasi-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: पेट्रोल पंप कर्मचारी को लात से मारने वालों के खिलाफ एक्शन, एक हफ्ते बाद दर्ज हुई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: पेट्रोल पंप कर्मचारी को लात से मारने वालों के खिलाफ एक्शन, एक हफ्ते बाद दर्ज हुई एफआईआर
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 28 Mar 2026 03:11 PM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: वाराणसी जिले में मारपीट के मामले में एक हफ्ते बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पेट्रोल पंप कर्मचारी की शिकायत पर ये कार्रवाई की गई है।
मारपीट का वीडियो वायरल
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
विस्तार
वाराणसी जिले के चितईपुर थाना क्षेत्र के कैंसर हॉस्पिटल के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर काम करने वाले राम संजीवन पटेल की तहरीर पर एक हफ्ते बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। थार गाड़ी से पेट्रोल पंप पर पहुंचे इंद्रेश चौबे और तीन-चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई।
Trending Videos
राम संजीवन पटेल पेट्रोल पंप पर हवा भरने का काम करता है। बीते 21 मार्च को 3-4 की संख्या में हमलावर थार वाहन से आए और हवा भरने के लिए कहने लगे। इस पर संजीवन ने कहा कि गाड़ी थोड़ा और अंदर कर लीजिए। इस बात से नाराज आरोपी गाली- गलौज करते हुए लात से मारने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस से शिकायत करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स पंप पर कर्मचारी को लात से मारते दिख रहा है। इस वीडियो की पुष्टि संस्थान नहीं करता है।