सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Property Dealer Murder Couple Nephew Arrested Kunwar Harbored Malicious Intent Mother and Daughter

UP: प्रॉपर्टी डीलर का कत्ल...दंपती सहित भतीजा अरेस्ट, मां-बेटी पर गलत नियत रखता था कुंवर; ऐसे की हत्या

अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 01 Apr 2026 09:42 PM IST
विज्ञापन
सार

Sonbhadra News: सोनभद्र में 10 दिन पहले प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में दंपती सहित उनका भतीजा भी गिरफ्तार किया गया है। तीनों ने बताया कि कुंवर मौर्य मां-बेटी पर बुरी नियत रखता था। पैसे भी हड़प लिए थे। 

Property Dealer Murder Couple Nephew Arrested Kunwar Harbored Malicious Intent Mother and Daughter
हत्यारों की जानकारी मीडियो को देती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

UP Crime: घोरावल कोतवाली क्षेत्र के नौगढ़वा गांव में 10 दिन पूर्व हुई कुंवर मौर्य की हत्या का पुलिस ने बुधवार को खुलासा करते हुए दंपती सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि आरोपी मां-बेटी पर बुरी नियत और रुपये हड़पने के साथ ही उनका लगातार शोषण कर रहा था। 

Trending Videos


उनके रिश्तेदार से भी रुपये लेकर हड़प लिए थे और बेटियों की शादी तुड़वाकर गंदी नजर डाल रहा था। इससे खफा होकर तीनों ने हत्या का प्लान बनाया। इसके लिए फोन कर बुलाया गया और रात में नींद लगते ही गला दबाकर हत्या कर दी गई। पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी मुख्यालय अनिल कुमार ने पुलिस लाइन में आरोपियों के गिरफ्तारी की जानकारी दी। बताया कि बुधवार की सुबह प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह की अगुवाई वाली पुलिस टीम ने खुटहा बाईपास तिराहा से नौगढ़वा निवासी साहबलाल, उसकी पत्नी लीलावती और रिश्तेदार चंद्रशेखर की गिरफ्तारी की। 

आरोपियों ने पुलिस को बताई हत्या की वजह

आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि धानापुर (चंदौली) थाना क्षेत्र के लोकुआ निवासी कुंवर मौर्या के भाई नगरू मौर्या की नौगढ़़वा निवासी साहबलाल के यहां ससुराल थी। इसी रिश्ते के जरिए उसका आना-जाना हुआ और साहब की पत्नी लीलावती से नजदीकी संबंध बन गए। 

इसका फायदा उठाते हुए उसने लीलावती की बहन के बेटे मिर्जापुर के संतनगर निवासी चंद्रशेखर मौर्य उर्फ मखंचू से सात लाख रुपये यह कहकर उधार लिए कि वह प्रापर्टी डीलिंग में होने वाले मुनाफे में उसे हिस्सा देगा। चंद्रशेखर ने यह पैसा उसे ब्याज पर लेकर दिया था लेकिन मुनाफा दूर, उसने पैसा लौटाने में ही आनाकानी शुरू कर दी। 

गला दबा कर की थी हत्या

इस बीच उसने साहब की पुत्री सुमन मौर्य की शादी सकलडीहा (चंदौली) थाना क्षेत्र के तिखापुर निवासी हर्ष से करवाया। शादी के बाद उसके ससुराल के लोगों ने छह विश्वा जमीन सुमन के नाम कर दी लेकिन कुछ समय बाद उसने यह शादी तोड़वा दी और उसका विवाह अपने बेटे रवि से करवा दिया, जो चेन्नई में रहकर निजी संस्थान में काम करता था। शादी के बाद उसने सुमन को बहू के रूप में अपने गांव न ले जाकर सकलडीहा में किराए के मकान में रखा। जो जमीन उसके नाम थी उसे लगभग 15 लाख में बेचकर रकम अपने खाते में जमा करवा ली।

एएसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने जानकारी दी है कि सुमन को जमीन बिक्री के एक भी रुपये नहीं दिए गए और उसने उसे भी अपनी गंदी नियत का शिकार बनाने का प्रयास शुरू कर दिया। इसी दौरान उसने चंद्रशेखर की बहन जो गूंगी है, उसकी भी शादी तुड़वाने के बाद उस पर गंदी नजर डालनी शुरू कर दी।

ऐसी रची हत्या की साजिश और अंजाम
इसी से नाराज होकर आरोपियों ने हत्या की साजिश रची। लीलावती ने गत 22 मार्च को फोन कर कुंवर को नौगढ़वा बुलाया। चालक रोहित के साथ वह शाम छह बजे पहुंचा। यहां उसे खाना खिलाने के साथ शराब पिलाया। रोहित बाहर कार में सोने चला गया और कुंवर घर के अंदर सो गया। जब वह गहरी नींद में चला गया तब उसने रात साढ़े 10 से 11 बजे के बीच दूसरी मोबाइल से फोन कर मखंचू को बुलाया। जैसे ही वह घर के पिछले दरवाजे से अंदर पहुंचा, लीलावती, उसके पति साहबलाल और मखंचू तीनों ने मिलकर सो रहे कुंवर की गला दबाकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद मखंचू ने मृतक के दोनों हाथ-पैर बांधे और शव को पुरानी साड़ी में लपेटा। बाहर जाकर कार में सो रहे चालक रोहित को जगाया और डरा-धमकाकर शव को कार की डिकी में रखवाया। शव डिकी में रखवाने के बाद साहबलाल घर पर रूक गया। चालक के बगल में मखंचू और पीछे लीलावती बैठ गई और सिरसी डैम ले जाकर शव को पत्थर बांध पानी में फेंक दिया गया।

फूलप्रूफ प्लान पर फिरता दिखा पानी तो मुगलसराय ले जाकर फेंकी मोबाइल, सिम कर दिए नष्ट
किसी को वारदात की जानकारी न होने पाए इसके लिए चालक को जमकर डराया-धमकाया गया था लेकिन लीलावती को जब यह पता चला कि चालक ने मृ़तक के घर वालों को घटना की जानकारी दे दी है। तब उसने कुंवर के जो दोनों फोन नौगढ़वा रह गए थे उसे ट्रेन के रास्ते मुगलसराय ले जाकर चलती ट्रेन से फेंक दिया।

पति के मोबाइल की सिम तोड़ दी और खुद के मोबाइल की सिम निकालकर जला दी और घर में ताला लाकर तीनों आरोपी एक साथ फरार हो गए। एएसपी ने बताया कि अब तक रिश्तेदारी में छिपते फिर रहे थे। बुधवार को बाहर जाने की फिराक में थे तभी दबोच लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed