Varanasi: गंगा किनारे फैशन शो में रणवीर और कृति ने जमाया बनारसी रंग, दीवाना कर देंगी ये PHOTO
Varanasi News: रैंप पर बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने ब्राउन कलर का बनारसी ब्रोकेड पहना तो कृति सेनन ने रेडिस मेहरूम कलर में घाघरा चोली पहनी। शो के दौरान डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने काशी के 22 बुनकरों को अपनाने की घोषणा की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बनारसी बुनकरी हुनर को दुनिया भर में पहुंचाने के लिए नमो घाट पर रविवार की रात बॉलीवुड सितारे रणवीर सिंह और कृति सेनन ने फैशन शो में जलवा बिखेरा।
रैंप पर बनारसी परिधानों की एक से बढ़कर एक शृंखला और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन को देख हर किसी की आंखें चमक उठीं।
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने ब्राउन कलर का बनारसी ब्रोकेड पहना तो कृति सेनन ने रेडिस मेहरूम कलर में घाघरा चोली पहनी। इन परिधानों को तैयार करने में बुनकरों को छह माह से अधिक समय लगा।
इन वस्त्रों को तैयार करने वाले कोयला बाजार के हाजी जैनुअल आबदीन और अलीपुरा पठानी टोला के हाजी जिआउल हसन सरदार पांचों ने बताया कि साड़ी, सूट समेत 110 तरह के परिधान पिछले छह माह में तैयार किए गए।