फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ravidas Jayanti Festival of lights temples across india 29 July target of gathering 25000 people in Kashi

Ravidas Jayanti: 29 जुलाई को देशभर के रविदास मंदिरों में दीपोत्सव, काशी में 25 हजार लोगों के जुटान का लक्ष्य

Sun, 26 Jul 2026 08:12 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 26 Jul 2026 08:12 AM IST
सार

Varanasi News: 29 जुलाई को देशभर के रविदास मंदिरों में सामूहिक दीपोत्सव आयोजित होगा। इसके तहत 27 जुलाई को माटी पूजन, 28 जुलाई को कलश पूजन व शोभायात्रा तथा 29 जुलाई को समरसता संकल्प सभा के बाद दीपोत्सव होगा। काशी में समरसता संकल्प सभा में 25 हजार लोगों की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रमों की तैयारी के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं।

विज्ञापन
Ravidas Jayanti Festival of lights temples across india 29 July target of gathering 25000 people in Kashi
सर्किट हाउस में बैठक करते भाजपा के पदाधिकारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा की ओर से सर्किट हाउस में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर 29 जुलाई को होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसमें विभिन्न मोर्चों और व्यवस्था समितियों की जिम्मेदारियां तय करते हुए कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गए।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बताया कि 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर देशभर के सभी रविदास मंदिरों में सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। इसके साथ सामूहिक आरती, गुरुवाणी पाठ, भजन संध्या और समरसता संकल्प सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यक्रम की सफलता के लिए बेहतर योजना और उसके प्रभावी क्रियान्वयन का विशेष महत्व होता है।

विज्ञापन

उन्होंने 27 जुलाई को माटी पूजन, 28 जुलाई को कलश पूजन एवं शोभायात्रा तथा 29 जुलाई को समरसता संकल्प सभा और दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूरी करने पर जोर दिया। राज्यसभा सांसद शिवेश कुमार ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज सामाजिक समरसता के प्रतीक थे। उनकी 650वीं जयंती वर्ष में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों से सामाजिक समानता, समरसता और भाईचारे का संदेश पूरी दुनिया तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रमों को व्यापक और प्रभावी बनाने के लिए सभी स्तरों पर समन्वित प्रयास का आह्वान किया।

काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने बताया कि समरसता संकल्प सभा में 25 हजार लोगों की सहभागिता का लक्ष्य निर्धारित कर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि माटी पूजन, कलश यात्रा और जनसभा जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की सफलता की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं पर है। सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय बनाकर सौंपे गए दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करें।

बैठक में 27 जुलाई के माटी पूजन से लेकर 28 जुलाई की कलश यात्रा तथा 29 जुलाई की समरसता संकल्प सभा और दीपोत्सव तक की तैयारियों, व्यवस्थाओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल, विधायक टी. राम, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी, प्रदेश मंत्री अनिल यादव, क्षेत्र मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सह प्रभारी संतोष सोलापुरकर समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed