सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Re-NEET 2026 Paramilitary personnel to transport exam papers two personnel stationed each center

Re-NEET 2026: पैरामिलिट्री जवान पहुंचाएंगे पेपर, हर केंद्र पर दो जवान रहेंगे; 47 केंद्रों पर 25478 अभ्यर्थी

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 21 Jun 2026 11:55 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: नीट परीक्षा आज जिले के 47 केंद्रों पर आयोजित होगी, जिसमें 25,478 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा की सुरक्षा के लिए प्रश्नपत्र पैरामिलिट्री जवान केंद्रों तक पहुंचाएंगे और प्रत्येक केंद्र पर दो जवान तैनात रहेंगे। प्रश्नपत्र मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खोले जाएंगे। अभ्यर्थियों को केवल एडमिट कार्ड और पेन ले जाने की अनुमति होगी।

Re-NEET 2026 Paramilitary personnel to transport exam papers two personnel stationed each center
वाराणसी के एक सेंटर पर नीट परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों की ऐसे हुई चेकिंग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Varanasi News: नीट 2026 रविवार को कराया जाएगा। इसके लिए जिले में 47 केंद्र बनाए गए हैं। नीट में 25478 छात्र शामिल होंगे। शनिवार से सभी केंद्र पुलिस की निगरानी में दे दिए गए। परीक्षा के दिन प्रत्येक केंद्र पर दो-दो पैरामिलिट्री के जवान तैनात रहेंगे। इन्हीं की निगरानी में पेपर केंद्रों में पहुंचाए जाएंगे। इसके बाद ये केंद्र के बाहर तैनात रहेंगे।



परीक्षार्थियों को ब्लैक-ब्लू बॉल पॉइंट पेन और प्रवेश पत्र ले जाने की अनुमति है। इसके अलावा कुछ भी केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। फ्रिस्किंग और बायोमेट्रिक जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। नोडल प्रभुनाथ सिंह ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने के लिए विशेष ड्रेस कोड लागू किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही नया प्रवेश पत्र भी जारी किया गया है। परीक्षा एक पाली में दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे तक होगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए ड्रेस कोड में हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। जबकि धार्मिक प्रतीकों और आवश्यक वस्तुओं की अनुमति कुछ शर्तों के साथ दी गई है। 

विज्ञापन

एनटीए के अनुसार परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की अनिवार्य सुरक्षा जांच और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को पेपर को संपन्न कराने के लिए सभी कक्ष निरीक्षकों के साथ केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की ब्रीफिंग कर दी गई है। 

इसमें बताया गया कि परीक्षा केंद्रों पर पेपर मजिस्ट्रेट के सामने ही खोले जाएंगे। परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर की सीमा क्षेत्र में फोटो कॉपी या स्टेशनरी की दुकान नहीं खुलेगी। सभी केंद्रों पर पुलिस के जवान अभ्यर्थियों की जांच करेंगे इसके बाद ही प्रवेश मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed