{"_id":"6a2fa57572bfc26ee70796d8","slug":"special-trains-with-regular-running-late-trains-on-delhi-mumbai-route-most-affected-in-varanasi-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railways: रेग्युलर के साथ स्पेशल ट्रेनें भी देरी से चल रहीं, दिल्ली-मुंबई रूट की ट्रेनें रहीं ज्यादा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railways: रेग्युलर के साथ स्पेशल ट्रेनें भी देरी से चल रहीं, दिल्ली-मुंबई रूट की ट्रेनें रहीं ज्यादा प्रभावित
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:40 PM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: रेलवे में इन दिनों दोहरीकरण, ट्रैक मेंटेनेंस, विद्युतीकरण सहित कई कार्य अलग-अलग रूटों पर चल रहे हैं। इसके कारण रेग्युलर के साथ स्पेशल ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं।
train
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
रेलवे की ओर से जगह-जगह ट्रैक मेंटेनेंस सहित अन्य कार्यों की वजह से कई ट्रेनों को बदले हुए रूट से चलाया जा रहा है। इस कारण ट्रेनों की लेटलतीफी से भी राहत नहीं मिल पा रही है। स्थिति यह है कि दिल्ली और मुंबई से आने वाली नियमित ट्रेनों के साथ ही स्पेशल ट्रेनें भी काफी देरी से चल रही हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रेलवे में इन दिनों दोहरीकरण, ट्रैक मेंटेनेंस, विद्युतीकरण सहित कई कार्य अलग-अलग रूटों पर चल रहे हैं। इसके कारण कई ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। पिछले तीन-चार दिनों से मुंबई से वाराणसी आने वाली ट्रेनें अधिक विलंब से चल रही हैं। इस बीच दादर से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन संख्या 01027 दादर-गोरखपुर स्पेशल, जिसे 14 जून की रात 9:45 बजे पहुंचना था, वह 6 घंटे 30 मिनट की देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके अलावा 22177 महानगरी एक्सप्रेस भी रविवार को 4 घंटे की देरी से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से रवाना हुई। इस वजह से बनारस आने वाले यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। इस ट्रेन के 15 जून को सुबह 8:30 बजे तक पहुंचने की संभावना है।
इसे भी पढ़ें; दालमंडी में बुलडोजर एक्शन: एक दीवार तोड़ने पर जेसीबी चालक को लोगों ने खींचकर उतारा, 13 भवनों को तोड़ा
नौ दिन तक डायवर्ट रहेगी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस
उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल की ओर से जारी सूचना के अनुसार, बनारस से दिल्ली जाने वाली और दिल्ली से आने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को 23 जून तक उत्तरहटा, ट्रांसपोर्टनगर और आलमनगर मार्ग से डायवर्ट किया गया है। इसके अलावा बनारस से देहरादून जाने वाली ट्रेन संख्या 15119 तथा देहरादून से बनारस आने वाली ट्रेन संख्या 15120 को भी 14 से 23 जून तक उत्तरहटा, ट्रांसपोर्टनगर और आलमनगर रूट से डायवर्ट किया गया है।