Sports News: ओपन डिस्ट्रिक्ट रोलर स्केटिंग टूर्नामेंट, अभिराज और अन्वी ने रिंक के सात चक्कर लगाए; पढ़ें खबरें
Varanasi News: वाराणसी रोलर स्केटिंग एसोसिएशन की ओर से ग्रीन वैली स्कूल में जिलास्तरीय टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। इसके साथ ही जिले के विभिन्न स्थानों पर खेल प्रतियोगिताएं हुईं। खिलाड़ियों ने इनमें शानदार प्रदर्शन किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Sports News in Hindi: ओपन डिस्ट्रिक्ट रोलर स्केटिंग टूर्नामेंट शनिवार शाम मंडुवाडीह स्थित ग्रीन वैली इंगलिश स्कूल में संपन्न हो गई। वाराणसी रोलर स्केटिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित ओपन रोलर स्केटिंग टूर्नामेंट में 40 विद्यालयों के करीब 500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। स्केटिंग क्वाड्स में अभिराज प्रताप ने 1.3 मिनट और इनलाइन में अन्वी किशोर ने 1.5 मिनट में रिंक के सात चक्कर लगाकर ओवरऑल विजेता बने।
आयोजन सचिव मोहम्मद इशरार ने बताया कि यह प्रतियोगिता छह आयु वर्ग में चार प्रकार के स्केट्स (क्वाड्स, इनलाइन, एडजस्टेबल और एडजस्टेबल इनलाइन) का प्रयोग किया गया। गर्ल्स एडजस्टेबल इनलाइन स्केट इंवेट में सांभवी सिंह, समृद्धि सिंह, अशिरा कपूर, कशिश ने जबकि बालक वर्ग में अभि पटेल, प्रतीक यादव, कार्तिकेय विधान गोस्वामी, रुद्रांश विश्वकर्मा, अथर्व मिश्र, काव्यान सिंह एवं माइकल रॉक ने अलग अलग आयुवर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
एडजस्टेबल स्केटिंग के बालक वर्ग में अभिराज, संग्राम यादव, प्रतीक यादव, उत्कर्ष मिश्र, मंदात्रा राय और प्रांजल मौर्या ने स्वर्ण पदक अर्जित किए। क्वाड्स स्केट बालक वर्ग में अयान सिंह, लुगमान खालिद, आर्यन मौर्या, विवान जायसवाल, प्रियांशु यादव, पीयूष कुमार रॉय और अक्षत गुप्ता ने जबकि बालिका वर्ग में श्रेया द्विवेदी, रुद्रांशी सिंह, स्वर्ण्या गुप्ता, वैदही अग्रवाल, सिस्टर प्रजापति, आराध्या सिंह और चारु प्रजापति ने स्वर्ण पदक जीते। इनलाइन बालिका वर्ग में पारनवी, रोबर सिंह, आन्वी, किशोर सिंह एवं साक्षी यादव ने स्वर्ण पदक जीते, वहीं इनलाइन बालक वर्ग में जयान खान, सिद्धांत, यश सिंह, आयुष निषाद एवं विराट सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
तीन सदस्यों ने निभाई निर्णायक की भूमिका
निर्णायक की भूमिका अविनाश रंजन, नफीस अहमद, और किशन ने किया। संचालन फैज अहमद, स्वागत रजनीश कुमार रंजन और धन्यवाद ज्ञापन ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने किया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्रीन वैली इंग्लिश स्कूल के चेयरमैन राकेश सिंह ने झंडी दिखाकर की। मुख्य अतिथि डॉ. अमित नंदन द्विवेदी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर वाराणसी रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के चेयरमैन रईस अहमद, शम्स तबरेज़ शंपू, किरण सिंह, प्रगति पांडेय आदि मौजूद रहे।
बैक साल्थो दांव से पियूष को मिली जीत
डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा में शुक्रवार को खिलाड़ियों ने कुश्ती के अलग-अलग दांव का अभ्यास किया। कोच गोरख यादव की देखरेख में खिलाड़ियों ने चार घंटे अभ्यास के बाद प्रतियोगिता हुई। बताया कि अभ्यास मैच में पीयूष यादव के बैक साल्थो दाव पर अवधेश यादव चित हो गए। दूसरे भारवर्ग में शिवम यादव ने विष्णु गुप्ता को ढाक दांव पर चित किया।
मेघू व्यायामशाला में कुश्ती सिखाएंगे साई के कोच वेद प्रकाश
वाराणसी। मुजफ्फरनगर के शहीद बच्चन सिंह अखाड़े के कोच वेद प्रकाश यादव का स्थानांतरण वाराणसी के मेघू व्यायामशाला कोटवा में हुआ है। इस अखाड़े का संचालन भारतीय खेल प्राधिकरण के तहत होता है। वेद प्रकाश यादव वाराणसी के फत्तेपुर के निवासी हैं। कुश्ती के नेशनल खिलाड़ी वेद प्रकाश भारतीय कुश्ती टीम अंडर-17 के मुख्य कोच रह चुके हैं।
सोनाली के 8 गोल से जुपिटर बना विजेता
परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में शनिवार को लालता प्रसाद बालिका आमंत्रण हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन जुपिटर क्लब ने यूथ क्लब को 16-9 गोल से हरा दिया। इसमें जुपिटर क्लब की सोनाली ने आठ गोल कर टॉप स्कोरर बन गई है। मैच शुरू होते ही दोनों टीमों ने आक्रमाक खेल का प्रदर्शन किया। दाएं छोर से लगातार हमले करते हुए सोनाली पाल और वंशिका प्रजापति ने टीम को बढ़त दिलाई। पहले हाफ में ही जुपिटर क्लब 12-9 से आगे हो गया। यूथ क्लब की ओर से रितिका पटेल और सुहानी प्रजापति ने काउंटर अटैक कर वापसी की कोशिश की, लेकिन जुपिटर क्लब की मजबूत डिफेंस और गोलकीपर सेजल सिंह के शानदार बचाव ने उनकी कोशिशों को नाकाम कर दिया।
आज से शुरू होगा रोलबॉल का शिविर
प्रादेशिक सब जूनियर रोलबॉल प्रतियोगिता एक से तीन मई तक गाजियाबाद में खेली जाएगी। इस प्रतियोगिता में खेलने के लिए रोलबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से प्रादेशिक शिविर नटिनियादायी स्थित ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में 26 से 29 अप्रैल तक लगाई जाएगी। इसमें बालक बालिका वर्ग के 12-12 कुल 24 खिलाड़ी प्रशिक्षण लेंगे। रोलबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन वाराणसी इकाई की सचिव सुनीता गुप्ता ने बताया कि सब जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता गाजियाबाद में खेली जाएगी। दो सत्रों में खिलाड़ियों को अभ्यास कराया जाएगा।
नगर निगम की विशेष समिति करेगी सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम का संचालन
नगर निगम प्रशासन सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को और अधिक सुव्यवस्थित एवं जनोपयोगी बनाने के प्रयास में जुटा हुआ है। इस क्रम में शनिवार को स्टेडियम परिसर में मेयर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल की अध्यक्षता में एक बैठक हुई।
बैठक में खेल जगत के जानकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शहर के लगभग 40 प्रमुख गण्यमान्य नागरिकों ने प्रतिभाग किया। मेयर और नगर आयुक्त ने उपस्थित सदस्यों के समक्ष स्टेडियम के संचालन से जुड़ी भावी योजनाओं को साझा किया और उनसे सुझाव आमंत्रित किए। बैठक में इस बात पर सर्वसम्मति बनी कि स्टेडियम का प्रबंधन इस तरह से हो कि शहर का हर वर्ग इसका लाभ उठा सके।
डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के दैनिक कार्यों और संचालन की निगरानी के लिए एक विशेष समिति का गठन किया जाएगा। मेयर ने कहा कि समिति के माध्यम से हम न केवल खेल सुविधाओं को बढ़ाएंगे, बल्कि यह भी सुनिश्चित करेंगे कि स्टेडियम का प्रबंधन पेशेवर और समावेशी हो। वहीं नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कहा कि यह स्टेडियम शहर की धरोहर है और इसे सुचारू रूप से चलाने में शहरवासियों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।
ओलंपियन ललित के नाम तिराहा करने की मांग
हॉकी वाराणसी अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने शनिवार को यूपी के सीएम को पत्र लिखकर हॉकी तिराहे का नाम ओलंपियन ललित उपाध्याय के नाम करने की मांग की है। शिवपुर निवासी ललित उपाध्याय ने वर्ष 2020 टोक्यो और 2024 पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए टीम को कांस्य पदक दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने न केवल वाराणसी बल्कि पूरे प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है। ऐसे महान खिलाड़ी के सम्मान में यदि सेंट्रल जेल रोड स्थित हॉकी तिराहा का नाम ओलंपियन ललित उपाध्याय हॉकी तिराहा रखा जाए, तो यह न केवल उनके प्रति सम्मान की बात होगी।
दो बल्लेबाजों के बराबर भी रन नहीं बना सके 10 बल्लेबाज
पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से आयोजित ग्रीष्मकालीन अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट के फाइनल में परिचालन विभाग के दो बल्लेबाजों के बराबर भी विद्युत विभाग के 10 बल्लेबाज रन नहीं बना सके और यह मैच 193 रन से जीत लिया। परिचालन विभाग ओपनिंग बल्लेबाजों मनीष ने 51 बॉल पर 14 चौके और 12 छक्के की मदद से 141 और रामप्रवेश यादव 25 बॉल पर 8 चौके और 8 छक्के की मदद से 85 रन बनाकर टीम को 352 रनों का स्कोर खड़ा किया और विद्युत विभाग की पूरी टीम 15.4 ओवर में 158 समेट दिया।
टॉस जीतकर परिचालन विभाग ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 351 रन बनाए। परिचालन विभाग की तरफ से मनीष ने 51 बॉल पर 14 चौके और 12 छक्के की मदद से 141 रन, रामप्रवेश यादव ने 25 बॉल पर आठ चौके और आठ छक्के की मदद से 85 रन, गजानंद कुमार ने 17 बाल पर तीन चौके और छह छक्के की मदद से 51 रन, गौरव कुमार ने 12 बाल पर तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 37 रन बनाए। गेंदबाजी में विद्युत विभाग की तरफ से मुनि कुमार ने तीन ओवर में 47 रन देकर दो विकेट लिए रमेश नीरज और करण को एक-एक विकेट हासिल किया।

कमेंट
कमेंट X