फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   success story of Urmila from Kashi became self-reliant by joining a self-help group in Varanasi

संघर्ष से सफलता तक: घर की चौखट से निकलकर ऊर्मिला ने बदली अपनी तकदीर, गांव की महिलाओं के लिए मिसाल

Fri, 07 Aug 2026 04:03 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 07 Aug 2026 04:03 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के गाजीपुर गांव की उर्मिला पटेल ने स्वयं सहायता समूह से जुड़कर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत की। उनके पति दिहाड़ी मजदूर हैं। ऐसे में ऊर्मिला को घर की चौखट से निकलतक सफलता की कहानी लिखने तक के सफर में कई बार तानों का भी सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
success story of Urmila from Kashi became self-reliant by joining a self-help group in Varanasi
ऊर्मिला पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के आराजीलाइन विकासखंड के गाजीपुर गांव की रहने वाली उर्मिला पटेल ग्रामीण महिला सशक्तीकरण की मिसाल बन चुकी हैं। कॉलेज शिक्षित उर्मिला संयुक्त परिवार के साथ एक कच्चे घर में रहती हैं। कुछ वर्ष पहले तक उनका जीवन भी गांव की अन्य महिलाओं की तरह घर की चहारदीवारी तक ही सीमित था। 

विज्ञापन


उर्मिला के पति मनोज दिहाड़ी मजदूर हैं। अनिश्चित आय और बड़े परिवार की जिम्मेदारियों के कारण घर की आर्थिक स्थिति लगातार चुनौतीपूर्ण बनी रहती थी। जब उर्मिला ने घर से बाहर निकलकर बैठकों में जाना शुरू किया तो उन्हें समाज के तानों और आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। हालांकि उन्होंने इन मुश्किलों से हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य की ओर दृढ़ता से आगे बढ़ती रहीं। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Sawan 2026: कांवड़ मार्ग पर उतरे पुलिस आयुक्त-डीएम, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाई 2017 में उर्मिला ने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने और बेहतर आजीविका के अवसर तलाशने के उद्देश्य से स्वयं सहायता समूह की सदस्यता ग्रहण की। समूह से जुड़ने के बाद उन्हें बचत, वित्तीय प्रबंधन, सामुदायिक नेतृत्व और स्वरोजगार के नए अवसरों की जानकारी मिली। उर्मिला ने बताया कि यदि महिलाओं को अवसर, सहयोग और सही मार्गदर्शन मिले तो वे न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे समाज की आर्थिक और सामाजिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed