फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रवासी भारतीय सम्मेलनः फायर प्रुफ बनाए जाएंगे टेंट, एंटी स्नैक और एंटी रैट स्प्रे का होगा छिड़काव

Sun, 06 Jan 2019 10:03 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: shashikant misra Updated Sun, 06 Jan 2019 10:03 AM IST
विज्ञापन
Tent city will make fire proof in NRI summit
टेंट सिटी - फोटो : amar ujala
वाराणसी में 21 जनवरी से 23 जनवरी तक चलने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान किसी प्रकार की कोई दुर्घटना न घटे इसके लिए प्रशासन काफी एहतियात बरत रहा है। दुर्घटनाओं की आशंकाओं को देखते हुए जहां टेंटों को फायर प्रुफ बनाया जा रहा है। वहीं एंटी मॉस्क्वीटो, एंटी रैट के अलावा एंटी स्नैक स्प्रे भी कराने की तैयारी है। ताकि प्रवासी अतिथियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो सके।

 
Tent city will make fire proof in NRI summit
nri - फोटो : amar ujala
प्रवासी भारतीयों के लिए एढ़े में टेंट सिटी बनाया जा रहा है। विला, डिलक्स सहित कुल 600 से अधिक लोगों के रूकने की व्यवस्था इस सिटी में की गई है। सर्दी का समय होने और लगतार रूम हीटर जलने के चलते टेंटों में आग लगने की आशंकाएं बढ़ गई हैं। इस आशंका को देखते हुए वीडीए इन आवासों के लिए विशेष सतर्कता बरता रहा है।

 
Tent city will make fire proof in NRI summit
nri - फोटो : amar ujala
टेंट में जल्द आग न पकड़े इसके लिए उसको फायर प्रुफ बनाया जा रहा है। इसके लिए विशेष स्प्रे भी सम्मेलन के एक दिन पूर्व किया जाएगा। जबकि मच्छरों के लिए प्रतिदिन शाम को स्प्रे होगा। वहीं एंटी स्नैक और एंटी रैट स्प्रे भी छिड़काव होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tent city will make fire proof in NRI summit
nri - फोटो : amar ujala
वीडीए उपाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि इससे अतिथियों को आग के अलाव जहरीले जीव जंतुओं से भी बचाया जाएगा। इसके अलावा हर टेंट सिटी के बाहर एक फायर ब्रिगेड का वाहन के अलावा सभी टेंटों में भी एक एक फायर सिलेंडर रखा जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed