सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Thefts in two houses on the same night; women locked in a room.

Varanasi News: एक ही रात दो घरों में चोरी, महिलाओं को कमरे में किया बंद

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Thefts in two houses on the same night; women locked in a room.
विज्ञापन
सेवापुरी। कपसेठी थाना क्षेत्र के लोहराडीह गांव में सोमवार देर रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर लाखों के जेवरात चोरी कर लिए। एक ही रात में हुई दो वारदात से ग्रामीणों में डर का माहौल है। गांव निवासी विशाल सिंह ने बताया कि रात में परिवार के लोग अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। देर रात चोर मुख्य दरवाजे की सिटकनी खोलकर घर में घुस गए। चोरों ने पहले बरामदे में सो रही उनकी मां और बहन के कमरे को बाहर से बंद कर दिया। फिर अन्य कमरों की कुंडी भी बाहर से लगा दी। इसके बाद रांची में रहने वाले उनके बड़े भाई विवेक सिंह के कमरे का ताला तोड़कर आलमारी में रखे चार लाख के जेवरात और अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। गांव के ही राजन राजभर के घर को भी चोरों ने खंगाला। चोरी के वक्त परिजन छत पर सो रहे थे। मंगलवार सुबह उनकी पत्नी गुड्डी देवी कमरे में पहुंचीं तो आलमारी का ताला टूटा मिला। चोर दो सोने की अंगूठी, झुमका, नथ, चांदी की चेन, कड़ा, पायल ले गए। दोनों परिवारों ने थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी विकास कुमार मौर्य ने बताया कि तहरीर मिली है। प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद


नहाने के दौरान युवक से मारपीट, घायल

रोहनिया। थाना क्षेत्र के सदलपुर बच्छाव निवासी विनोद बिंद कादीपुर के प्राथमिक विद्यालय के बगल में लगे सरकारी नलकूप पर नहाने गया था। आरोप है कि नहाकर बाहर निकलने के दौरान पहले से मौजूद सचिन निवासी कादीपुर और छोटू बिंद निवासी सदलपुर ने उस पर कीचड़ फेंक दिया। विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद आरोपितों ने विनोद के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी राजू सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article