सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Thieves Stole Electrical Cables and LT Wires Under Cover of Darkness 4 Cunning Culprits Arrested

सुबह रेकी-रात में चोरी: अंधेरे में विद्युत केबल, एलटी तार चुराते थे, 4 शातिर अरेस्ट; ग्रुप में कबाड़ी वाला भी

अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 27 Mar 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
सार

Bhadohi News: जिले की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर चार शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ कई मामले भी दर्ज हैं। पूछताछ में सभी ने अपने काम करने का तरीका बताया तो पुलिस भी हैरान रह गई।

Thieves Stole Electrical Cables and LT Wires Under Cover of Darkness 4 Cunning Culprits Arrested
गिरफ्तार चोरों के साथ पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP Crime: ज्ञानपुर में लगातार विद्युत उपकरणों की हो रही चोरी का शुक्रवार को पर्दाफाश हो गया। सुरियावां कोतवाली व सर्विलांस की टीम ने बिजली केबिल, एलटी तार और एबी कंडक्टर आदि चुराने वाले चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। 

Trending Videos


पुलिस ने चोरों को जंगीगंज से कोईरौना जाने वाले तिराहे से करीब 300 मीटर पहले गोपीगंज की तरफ सड़क की दाहिनीं पटरी से पकड़ा। उनके पास से भारी मात्रा में बिजली उपकरण बरामद हुए थे। पकड़े गए चार में दो नाबालिग और एक कबाड़ वाला है। जिसके यहां चोरी के सामान बेचे जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि जिले में बिजली उपकरणों की चोरी लगातार बढ़ गई थी। चोर जिले भर में गांवों से विद्युत केबल, एलटी तार और अन्य उपकरण चुरा ले जाते थे। कई दिनों से लगातार मिल रही शिकायत के बाद पुलिस चोरों पर नजर बनाए हुए थी। 

पुलिस ने की कार्रवाई

इस बीच सुरियावां कोतवाली में भी चोरों ने 24 व 25 मार्च की रात में बवई फीडर से जुड़े नजरपुर बिसौली व ठाकुर बस्ती की 18 पोलों से तार गायब कर दिए। पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी। सुरियावां कोतवाली व सर्विलांस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ चोर चोरी का सामान लेकर जाकर बेचने की फिराक में है। सूचना के बाद सक्रिय हुई टीम ने जंगीगंज से कोईरौना जाने वाले तिराहे से करीब 300 मीटर पहले गोपीगंज की तरफ चार शातिर चोरों को पकड़ लिया। 

पूछताछ में चोरों ने अपना नाम कबाड़ व्यापारी इलियास निवासी सियाडीह हंडिया प्रयागराज व श्रवण कुमार बिंद निवासी जगुआ शोधा, हंडिया प्रयागराज बताया। वहीं दो अन्य की उम्र 16 साल की रही। पुलिस ने उनके पास से नौ बोरे में एलटी तार, एबी कंडक्टर, केबल करीब 03 कुंतल ,दो पिकअप, एक बाइक, चार मोबाइल व 2500 रुपये नगद बरामद किया।

Thieves Stole Electrical Cables and LT Wires Under Cover of Darkness 4 Cunning Culprits Arrested
चोरी का माल भी बरामद। - फोटो : संवाद

अपराधियों का संगठित गिरोह, प्रयागराज का पवन सरगना
एएसपी ने बताया कि अभियुक्तों ने पूछताछ में चोरी बात को स्वीकार किया। बताया कि वे सब गिरोह के रूप में काम करते हैं। इनका मुखिया पवन कुमार बिंद निवासी जगुआ शोधा, हंडिया प्रयागराज है। उसी के कहने पर ये चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। बताया कि इन चारों के साथ संजय बिंद और पवन भी चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। ये केबल काटने के बाद पवन के घर रखते थे। केबल को जलाने के बाद उसका प्लास्टिक हटाकर एल्युमिनियम को कबाड़ व्यापारी इलियास के यहां बेच देते थे।

140 रुपये किलो के भाव बेचते थे एल्युमिनियम
एएसपी ने बताया कि चोर बिजली उपकरण को चुराने के बाद उसे कबाड़ वाले इलियास के यहां बेच देते थे। बताया कि एल्युमिनियम करीब 140 रुपये किलो बिकता था। सामान बेचने के बाद वे सभी पैसों को आपस में बांट लेते थे। शुक्रवार को भी वह सामान बेचने की फिराक में थे। इस बीच पकड़ में आ गए।

एक महीने में ही आधा दर्जन चोरियां
चोरों ने जिले की बिजली उपकरणों को निशाना बनाया और एक ही महीने के भीतर आधा दर्जन चोरियां कर ली। जिसकी अलग-अलग थानों में प्राथमिकी दर्ज की। चोरों के निशाने पर खासकर गांवों की वह बस्तियां होती थी। जहां आबादी काफी कम रहती थी। इसमें दो चोरियां कोईरौना थाना अंतर्गत और एक-एक चोरी भदोही, ज्ञानपुर, गोपीगंज और सुरियावां गांव में की गई थी।

चोर रात के समय विद्युत उपकरणों की चोरी कर उसके सामान कबाड़ वाले को बेच देते थे। इस मामले में दो नाबालिग, कबाड़ वाले के साथ एक अन्य गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं मुखिया पवन के अलावा दो अन्य भी इसमें शामिल हैं। जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। - शुभम अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed