सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two lives claimed including woman storm in Sonbhadra 81 houses damaged several injured in sonbhadra

UP: सोनभद्र में आंधी से महिला समेत दो और की गई जान, 81 घर क्षतिग्रस्त, कई घायल; 400 से अधिक पेड़ गिरे

अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 14 May 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
सार

Sonbhadra News: सोनभद्र में बीती शाम आए तेज तूफान और आंधी से भारी तबाही हुई। पेड़ गिरने और दीवार ढहने से तीन लोगों की मौत तथा कई लोग घायल हो गए। 81 घर क्षतिग्रस्त हुए, एक पशु की मौत हुई और 400 से अधिक पेड़ व बिजली पोल गिरने से आधे जिले की बिजली आपूर्ति 24 घंटे से ठप रही।

Two lives claimed including woman storm in Sonbhadra 81 houses damaged several injured in sonbhadra
आंधी ऐसी कि दोहर गए सोलर पैनल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

UP News: जिले में बुधवार की देर शाम आए तूफान ने जन-धन को बड़ी क्षति पहुंचाई है। तूफान की जद में आने से मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। कोन क्षेत्र में पेड़ गिरने से कमलावती (40) और रामपुर बरकोनिया के डोमरिया गांव में रामविलास बिंद (55) की मौत हो गई। इससे पहले बुधवार को खड़ुई कला गांव में महेंद्र कुमार (30) ने जान गंवाई थी। 

Trending Videos


अलग-अलग क्षेत्रों में पांच से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। प्रशासन के प्रारंभिक सर्वे में 81 घरों को क्षति पहुंची है। एक पशु की भी मौत हुई है। उधर, बिजली के तार-पोल गिरने से रॉबर्ट्सगंज नगर समेत आधे जिले में पिछले 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ध्वस्त रही। पूरे जिले में 400 से अधिक पेड़ गिरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी में जगह-जगह पेड़ व पोल उखड़ गए थे। घरों की छत पर लगे शेड, छप्पर, बैनर, पोस्टर, होर्डिंग उड़ गए। दीवार भी ढह गए। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के डोमरिया गांव में आंधी के दौरान चिलबिल का पेड़ गिर गया। 

परिजनों में मचा कोहराम

Two lives claimed including woman storm in Sonbhadra 81 houses damaged several injured in sonbhadra
तेज आंधी से जमीन से उखड़ गया सोलर ऊर्जा का पैनल। - फोटो : अमर उजाला

इसकी चपेट में आने से रामविलास बिंद (55) की मौत हो गई। वह पेड़ के नीचे कूड़ा जला रहे थे। तभी अचानक आई आंधी में पेड़ धराशाई हो गया। गंभीर रूप से घायल रामविलास को मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 

वहीं कोन के हर्रा गांव में आंधी-तूफान के दौरान पेड़ गिरने से रामनरेश चेरो की पत्नी कमलावती (40) चपेट में आ गई। वह पेड़ के पास खड़े होकर लकड़ी बीन रही थीं। रॉबर्ट्सगंज नगर के हर्ष नगर में एक मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर अधिवक्ता वर्षा तिवारी और मेहुड़ी खुर्द निवासी त्रिवेणी दबकर जख्मी हुए। 

करमा थाना क्षेत्र के सिरसिया ठकुराई गांव में सीमेंट शेड गिरने से घनश्याम यादव की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए वाराणसी रेफर किया गया है। सलखन के मारकुंडी बैराज मोड़ के समीप झोपड़ी पर महुआ का पेड़ गिरने से सोती लाल चौहान (72) गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं पकरिहवां गांव में रमाकांत यादव पेड़ के नीचे दबकर रमाकांत यादव की भैंस मर गई। सलखन मुख्य राज मार्ग स्थित मुर्गा फार्म हाउस ही उड़ गया। मारकुंडी राजस्व गांव अवयी गोविंद मौर्य के कच्चा मकान पर पेड़ गिरने पुरा घर गिर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed