{"_id":"69c3bca709b12d40bc082f7d","slug":"two-trains-will-not-arrive-in-varanasi-will-originate-from-pdd-upadhyaya-junction-due-to-mega-block-in-kanpur-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम की बात: कानपुर में मेगा ब्लॉक के चलते वाराणसी नहीं आएंगी दो ट्रेनें, पीडीडीयू जंक्शन से चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम की बात: कानपुर में मेगा ब्लॉक के चलते वाराणसी नहीं आएंगी दो ट्रेनें, पीडीडीयू जंक्शन से चलेंगी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 25 Mar 2026 04:15 PM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: दो अप्रैल से 13 मई तक दो ट्रेनें वाराणसी रेलवे स्टेशन नहीं आएंगी। एक अप्रैल से नई व्यवस्था प्रभावी होगी। इन तिथियों में जिन यात्रियों की ट्रेन वाराणसी से थी, उनको अब पीडीडीयू जंक्शन से ट्रेन पकड़नी होगी।
Train
- फोटो : Adobe stock
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर रेलवे की ओर से कानपुर में पुल संख्या 110 (डाउन लाइन) पर 42 दिनों तक मेगा ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक की वजह से कई ट्रेनों को बदले रूट से चलाने का निर्णय लिया गया है। इसमें दो अप्रैल से 13 मई तक दो ट्रेनें वाराणसी रेलवे स्टेशन नहीं आएंगी। एक अप्रैल से नई व्यवस्था प्रभावी होगी। इन तिथियों में जिन यात्रियों की ट्रेन वाराणसी से थी, उनको अब पीडीडीयू जंक्शन से ट्रेन पकड़नी होगी।
Trending Videos
कानपुर में ब्लॉक के चलते 42 दिनों तक हर दिन सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक यानी आठ घंटे तक काम होगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि ट्रेन नंबर 13168 आगरा कैंट-कोलकाता एक्सप्रेस का संचालन 4, 11, 18, 25 अप्रैल व दो और 9 मई को बदले रूट से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-वाराणसी जंक्शन-पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन की जगह बदले मार्ग कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जंक्शन-पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से चलेंगी। यह ट्रेन वाराणसी जंक्शन पर नहीं आएगी।
वहीं, ट्रेन नंबर 12876 आनंद विहार टर्मिनल से पुरी जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस को 3, 5, 7, 10, 12, 14, 17, 19, 21, 24, 26 व 28 अप्रैल और 1, 3, 5, 8, 10 व 12 मई को बदले रूट से चलाने का फैसला लिया गया है। ये ट्रेन कानपुर सेंट्रल–प्रयागराज जंक्शन-पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए आगे का रूट तय करेगी। संबंधित दिनों में यह ट्रेन भदोही, वाराणसी जंक्शन और काशी स्टेशन पर नहीं जाएगी।