यूपी बोर्ड : हाईस्कूल में 5100 विद्यार्थी, इंटरमीडिएट में 4800 देंगे व्यक्तिगत परीक्षा; अधिसूचना जारी
यूपी बोर्ड परीक्षा-2027 के व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन पत्रों के पंजीकरण और अग्रसारण के लिए वाराणसी में 12 विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर हाईस्कूल के 5100 और इंटरमीडिएट के 4800 अभ्यर्थियों के आवेदन लिए जाएंगे। केंद्रीय व जिला कारागार के बंदियों तथा विदेशी नागरिकों के आवेदन भी राजकीय हाईस्कूल छांही से अग्रसारित होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Board Exam: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा-2027 के व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन पत्रों के पंजीकरण और अग्रसारण के लिए वाराणसी में 12 विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। इन केंद्रों के माध्यम से हाईस्कूल के करीब 5100 और इंटरमीडिएट के 4800 व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन पत्र अग्रसारित किए जाएंगे।
डीआईओएस कार्यालय के अनुसार, नामित विद्यालय निर्धारित क्षमता के अनुरूप व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन पत्र स्वीकार कर उन्हें बोर्ड को अग्रसारित करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय कारागार और जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों के परीक्षा आवेदन पत्रों के साथ-साथ अंग्रेजी माध्यम और विदेशी नागरिकों के आवेदन पत्रों के अग्रसारण के लिए राजकीय हाईस्कूल, छांही को अधिकृत किया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों के प्रधानाचार्यों को बोर्ड की निर्धारित प्रक्रिया और दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आवेदन पत्रों के सत्यापन और अग्रसारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के लिए भी कहा गया है, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
जिन विद्यालयों को आवेदन केंद्र बनाया गया है उनमें राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज, वाराणसी, प्रभु नारायण राजकीय इंटर कॉलेज, रामनगर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, मलदहिया, सुभद्रा कुमारी इंटर कॉलेज, बसनी, राजकीय इंटर कॉलेज, जखिनी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, जखिनी, राजकीय हाईस्कूल, करसना, राजकीय हाईस्कूल, मोहर, राजकीय हाईस्कूल, छांही, राजकीय हाईस्कूल, हसनपुर, राजकीय हाईस्कूल, सगहत तथा राजकीय हाईस्कूल, बेसहूपुर शामिल हैं।
डीआईओएस ने व्यक्तिगत परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित केंद्रों पर समय से आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हों, जिससे आवेदन पत्रों के पंजीकरण और अग्रसारण में किसी प्रकार की बाधा न आए।