UP Chunav 2022: वाराणसी में मतदान कल, 30 लाख मतदाता बनेंगे 70 प्रत्याशियों के भाग्यविधाता
वाराणसी में कुल मतदाताओं की संख्या 30,29, 215 थी। वो अब बढ़कर 30 लाख 80 हजार 840 हो गई है। पुरुष मतदाताओं की संख्या में 27 हजार 151 व महिलाओं की संख्या में 24 हजार 430 की बढ़ोतरी हुई है।

विस्तार
विधानसभा चुनाव के अंतिम दौर के लिए प्रचार का शोर शनिवार पांच बजे से थम गया। सोमवार को चुनाव होने हैं जिला निर्वाचन कार्यालय के पुनरीक्षण में वाराणसी जिले में 51 हजार 625 मतदाताओं की संख्या बढ़ गई है। फाइनल सूची के बाद सात मार्च को 30 लाख 80 हजार 840 मतदाता 70 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

पुनरीक्षण सूची के मुताबिक, 18 से 19 वर्ष की आयु वाले नए मतदाता, बुजुर्ग, दिव्यांग और थर्ड जेंडर की संख्या बढ़ी है। निर्वाचन कार्यालय द्वारा पांच से सात जनवरी तक ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से मतदाता बनाए गए थे। फिर नए वोटरों के नाम-पते का सत्यापन किया गया। कुछ मतदाताओं के नाम लिस्ट में कटे थे, जिन्हें जोड़ा गया है।
जिसके बाद पहले जहां जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 30,29, 215 थी। वो अब बढ़कर 30 लाख 80 हजार 840 हो गई है। पुरुष मतदाताओं की संख्या में 27 हजार 151 व महिलाओं की संख्या में 24 हजार 430 की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, मतदाता सूची में अब थर्ड जेंडर की संख्या 185 से बढ़कर 189 हो गई है।
कैंट विधानसभा में सबसे ज्यादा मतदाता
इस समय सबसे ज्यादा वोटर वाराणसी कैंट और सबसे कम मतदाता शहर दक्षिणी में हैं। वहीं, दिव्यांग मतदाता 3316 और 80 साल से ज्यादा उम्र के 74 मतदाता भी बढ़े हैं। इनमें सौ साल से ज्यादा उम्र के दो वोटर हैं। चार थर्ड जेंडर भी बढ़े हैं।
विधानसभा क्षेत्र महिला पुरुष थर्डजेंडर कुल मतदाता मतदेय स्थल
- पिंडरा 171790 200834 15 372639 432
- अजगरा 173686 198814 12 372512 434
- शिवपुर 169321 203964 11 373296 402
- रोहनिया 181605 226287 25 407917 461
- उत्तरी 193110 233635 42 426787 439
- दक्षिणी 145404 178034 32 323470 345
- कैंट 207253 251636 36 458925 458
- सेवापुरी 158121 187157 16 345294 400