सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP roadways bus 58% of women conductors left their jobs in 10 months in Varanasi

UP Roadways: महिला परिचालकों को नहीं भायी नौकरी, 10 महीने में 58 फीसदी ने छोड़ी नौकरी; वजह जान लें

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 12 Mar 2026 12:18 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: रोडवेज बसों में परिचालक पद महिलाओं को नहीं भा रही है। यही वजह है कि 10 महीने में 58 फीसदी महिला परिचालकों ने नौकरी छोड़ दी। 

UP roadways bus 58% of women conductors left their jobs in 10 months in Varanasi
महिला परिचालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रोडवेज बसों में परिचालक पद के लिए महिलाओं का चयन किया जा रहा है, लेकिन कई महिलाओं के लिए यह नौकरी टिकाऊ नहीं साबित हो रही। बीते 10 महीनों में रोडवेज की ओर से आयोजित पांच रोजगार मेलों में 130 महिला परिचालकों की भर्ती हुई थी, जबकि वर्तमान समय में यह संख्या घटकर सिर्फ 54 रह गई है। यानी 58 प्रतिशत ने नौकरी छोड़ दी है।

Trending Videos


महिला परिचालकों के अनुसार, इसका प्रमुख कारण सीमित मानदेय के मुकाबले काम का अत्यधिक दबाव और पारिवारिक जिम्मेदारियां हैं। परिवहन निगम ने कैंट, काशी, वाराणसी (ग्रामीण), चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, सोनभद्र और विंध्य नगर डिपो में पिछले वर्ष फरवरी से संविदा पर महिला परिचालकों की भर्ती शुरू की थी। इन्हें प्रति किलोमीटर 2.02 रुपये के मानदेय पर तैनात किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल अप्रैल में कैंट बस अड्डा स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में आयोजित रोजगार मेले में भी महिला परिचालकों की भर्ती हुई। वहीं, 2026 के जनवरी तक आयोजित पांच रोजगार मेलों में कुल 130 महिलाओं की नियुक्ति हुई। हालांकि, पहली भर्ती के कुछ समय बाद ही कई महिला परिचालकों ने नौकरी छोड़ दी। वर्तमान समय में केवल 54 संविदा महिला परिचालक कार्यरत हैं। पिछले दिनों रोजगार मेले में खासी संख्या में महिलाएं परिचारक की नौकरी पाने के लिए पहुंची थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed