सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Weather Mercury drops to 17 degrees in varanasi nights 8 degrees colder than in 2025

UP Weather: काशी में 17 डिग्री पारा, 2025 से आठ डिग्री ज्यादा सर्द हैं रातें; 30 किमी/घंटे की गति से बही पछुआ

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 11 Apr 2026 05:42 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी में शुक्रवार को रात का तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन का पारा सामान्य से भी 4.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया था। आगामी 15 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ की नई शाखा सक्रिय होगी मगर आगामी सात दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है।

UP Weather Mercury drops to 17 degrees in varanasi nights 8 degrees colder than in 2025
वाराणसी में धूप से बचती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Varanasi Weather: अप्रैल माह में जहां आमतौर पर गर्मी अपना असर दिखाने लगती है, वहीं इस बार बनारस की रातों में फरवरी जैसी सिहरन महसूस की जा रही है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार रात का तापमान करीब आठ डिग्री तक नीचे चला गया है। वर्ष 2025 में 9 और 10 अप्रैल को जहां न्यूनतम तापमान क्रमशः 27 और 26 डिग्री सेल्सियस था, वहीं इस बार यह गिरकर करीब 17 डिग्री के आसपास बना हुआ है।

Trending Videos


मौसम में आए इस बदलाव की वजह बीते दिनों हुई लगातार बारिश और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ को माना जा रहा है। ठंडी हवाओं के चलते रात और भोर के समय ठंडक का असर अधिक महसूस हो रहा है। स्थिति यह है कि सुबह-सुबह जॉगिंग या टहलने निकलने वाले लोग हल्के गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को दिन में भी मौसम का मिजाज बदला-बदला रहा। तेज धूप के बावजूद पछुआ हवा करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती रही, जिससे तापमान सामान्य से नीचे बना रहा। जिले का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 4.8 डिग्री कम दर्ज किया गया।

तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री कम है। वहीं हवा में नमी 23 से 37 प्रतिशत के बीच बनी रही।

विशेषज्ञों का कहना है कि अभी अगले दो दिनों तक तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। हवा की रफ्तार 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है, जिससे तापमान में अधिक बढ़ोतरी नहीं होगी।

हालांकि, राहत की बात यह है कि इस सप्ताह किसी भी तरह की आंधी या बारिश की संभावना नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 15 अप्रैल के आसपास पश्चिमी विक्षोभ की एक नई शाखा सक्रिय हो सकती है, जिसका असर आगे के मौसम पर पड़ सकता है। लगातार बदले मौसम ने लोगों की दिनचर्या पर असर डाला है, लेकिन फिलहाल यह ठंडक गर्मी से कुछ राहत भी दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed